7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजैकलीन फर्नांडिस को फौरी राहत, पर टेंशन में बीतेंगे अगले 4 दिन,...

जैकलीन फर्नांडिस को फौरी राहत, पर टेंशन में बीतेंगे अगले 4 दिन, जमानत पर फैसला टला

Published on

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस की जमानत पर फैसला टल गया है। 200 करोड़ की ठगी केस में अब दिल्ली की पाटियाला कोर्ट 15 नवंबर 2022 को सुनवाई सुनाएगी कि एक्ट्रेस को जेल मिलेगी या बेल। बता दें ये केस महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है जिसमें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कहा है कि जैकलीन फर्नांडिस महाठग सुकेश की काली करतूतों से अवगत थीं और इसके बावजदू उन्होंने सभी जानकारी को छुपाया और उनसे महंगे गिफ्ट्स भी लिए। इस मामले में एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ भी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं ईडी कोर्ट में ये आरोप भी लगा चुकी हैं कि जैकलीन फर्नांडिस देश छोड़कर भागने की फिराक में थीं जबकि एक्ट्रेस के वकील ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि मंगलवार यानी 15 नवंबर शाम चार बजे फैसला सुनाया जाएगा। यानी एक्ट्रेस के लिए फिलहाल ये चार दिन टेंशन भरे बीतने वाले हैं। बता दें जैकलीन फर्नांडिस पर सुकेश चंद्रेशेखर से महंगे गिफट्स लेने समेत कई गंभीर आरोप हैं।

जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने कोर्ट में ये दलीलें रखीं
जैकलीन फर्नांडिस के वकील ने कोर्ट में अपनी सफाई में कहा कि एक्ट्रेस जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। उनपर ईडी ने देश छोड़कर भागने का झूठा आरोप लगाया है। ईडी लगातार एक्ट्रेस को परेशान कर रही हैं। वह खुद ही कोर्ट में सरेंडर करने पहुंची थीं।

अंतरिम जमानत पर बाहर हैं जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन अभी अंतरिम जमानत पर र‍िहा हैं। बीते सितंबर एक्ट्रेस ने पचास हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। इस केस में ईडी नोरा फतेही से भी पूछताछ कर चुकी हैं।

ईडी ने क्या क्या आरोप जैकलीन फर्नांडिस पर लगाए हैं
जैकलीन फर्नांडिस से ईडी 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई बार पूछताछ कर चुकी हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर के कारनामों से परिचित थीं और इसके बावजूद वह आरोपी से महंगे गिफ्ट लेती रहीं। ईडी ने ये भी आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं और घूमा-फिराकर जवाब देती हैं। इतना ही नहीं देश से छोड़कर भागने की फिराक में भी थीं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...