7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'कसौटी' एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी को था स्ट्रेस, दोस्त बोली-आज मिलना था

‘कसौटी’ एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी को था स्ट्रेस, दोस्त बोली-आज मिलना था

Published on

एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को वर्कआउट के दौरान निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। सिद्धांत की करीबी दोस्त विश्वप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें नहीं पता है कि सिद्धांत को क्या हुआ था। हालांकि उनके देहांत की दुखद खबर मिल चुकी है। बातों-बातों में विश्वप्रीत ने बताया कि सिद्धांत तनाव में थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें शुक्रवार को सिद्धांत से मिलना था।

बोला था, योग करें
कसौटी जिंदगी की के ऐक्टर सिद्धांत के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक है। वह वर्कआउट करते वक्त गिर पड़े। इसके बाद उनके ट्रेनर उन्हें कोकिला बेन हॉस्पिटल लेकर गए। विश्वप्रीत ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, हमें ज्यादा पता नहीं है। हम शुक्रवार को जिम के बाद मिलने वाले थे। कुछ दिन पहले सिद्धांत मेरे घर पर आए थे। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। मैं उनसे बोलती थी कि योग कर स्ट्रेस कम होगा। वह मेरे अकेले दोस्त थे। मैं सदमे में हूं। ये भी पढ़ें: सालभर में वर्कआउट के दौरान रुकी इन सिलेब्स की धड़कनें, खौफ पैदा कर रहे जिम

बोलीं, सब एक्टर हैं स्ट्रेस में
जब विश्वप्रीत से पूछा गया कि क्या सिद्धांत स्ट्रेस में थे? उन्होंने जवाब दिया, कौन सा एक्टर तनाव में नहीं है। यह शहर ही तनावभरा है। सूर्यपुत्र कर्ण में सिद्धांत के साथ काम करने वाले गौतम रोडे ने कहा, शो में वह मेरे पिता के रोल में थे। वह बहुत भले इंसान थे। बहुत प्रोफेशनल और काम से काम रखने वाला। वह तो एकदम फिट थे तो पता नहीं उनको क्या हुआ। मुझे जहां तक पता है उन्हें हेल्थ से जुड़ी दिक्कत नहीं थी तो यह खबर बहुत ही शॉकिंग है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...