8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedबॉक्स ऑफिस पर 'ब्लैक पैंथर 2' का दिखेगा भौकाल, पहले ही दिन...

बॉक्स ऑफिस पर ‘ब्लैक पैंथर 2’ का दिखेगा भौकाल, पहले ही दिन ‘ऊंचाई’ को कर देगी ढेर!

Published on

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की ‘ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर’ और सूरज बड़जात्या की ‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही है। दोनों ही फिल्में 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रेस में जीत किसे और हार किसे मिलती है। सभी जानते हैं सी MCU की फिल्मों का भारत में कितना क्रेज है। ठीक वैसे ही ‘हम आपके हैं कौन’ फेम सूरज बड़जात्या की फैमिली फिल्मों के चाहने वालों की कमी भी नहीं है। खास बात ये है कि ‘ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर’ और ‘ऊंचाई’ दोनों ही फिल्मों के रिव्यू भी पॉजिटिव रहे हैं। अब देखना ये है कि पहले दिन दर्शक किस फिल्म को देखने के लिए थिएटर जाएंगे। आइए बताते हैं ‘ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर’ और ‘ऊंचाई’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रीडिक्शन।

सबसे पहले बात करते हैं टेनोच हुएर्टा, लेटिटिया राइड, एंजेला बैसेट, लेक बेल, डॉमनिक थॉर्न और लुपिता न्योंगो-ओ की ‘ब्लैक पैंथर 2’ की जिसे रेयान कूगलर ने डायरेक्टर किया है। एडवांस बुकिंग में इस हॉलीवुड फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। केवल भारत में ‘ब्लैक पैंथर वकाडा फॉरेवर’ को 2000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। मतलब ये कि इसकी टिकटें अच्छी खासी बिकने वाली हैं।

ब्लैक पैंथर 2 पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है
Black Panther – Wakanda Forever को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ये 10 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोल सकती है। जबकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा ये है कि ये 13-15 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन भी कर सकती है। इसकी एडवांस बुकिंग का रिस्पॉन्स भी बढ़िया देखने को मिला है। याद दिलवा दें साल 2018 में रिलीज हुई ब्लैक पैंथर ने भारत में 55 करोड़ की कमाई की थी और पहले दिन साढ़े पांच करोड़ के साथ खाता खोला था।एल’, बॉक्स ऑफिस पर कौन मचाएगा धमाल, किसका होगा बंटाधार

Uunchai का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रीडिक्शन
वहीं अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, डैनी और अनुपम खेर की ऊंचाई (Unchaai) को लेकर भी अच्छा खासा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की कास्ट और कहानी हर दर्शक को लुभा रही है। मगर इसकी स्क्रीन्स इतनी कम है जिसका खामियाजा कमाई पर पड़ सकता है। ऊंचाई 500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। माना जा रहा है कि पहले दिन ऊंचाई 1.50 करोड़ के साथ खाता खोल सकती है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...