8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedबिपाशा और करण बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

बिपाशा और करण बने पैरेंट्स, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Published on

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। काफी समय से दोनों इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली दोनों लाइफ की इस नई जर्नी को साथ में एंजॉय करने वाले हैं। बता दें कि अगस्त में बिपाशा और करण ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने एक्ट्रेस की बेबी बंप की फोटोज शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वैसे उससे पहले से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खूब खबरें आ रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने तब कुछ नहीं कहा। वह कई इवेंट्स और पार्टीज में नहीं जाती थीं।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने कहा था कि वह और करण कोविड से पहले बेबी को लेकर प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से दोनों ने इस आइडिया को तब ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद साल 2021 में दोनों ने फिर ट्राई किया और फिर एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हो गईं।

प्रेग्नेंसी का शेयर किया था एक्सपीरियंस
बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था कि उनकी फिजिकली एक्टिव प्रेग्नेंसी नहीं रही है और उनका रुटीन भी काफी बदल गया था। लेकिन करण इस दौरान काफी सपोर्टिव रहे। करण उन्हें कुछ भी नहीं करने देते थे क्योंकि वह जानते थे कि बिपाशा अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं प्रेग्नेंसी के दौरान। वह उनके मूड स्विंग्स भी अच्छे से हैंडल करते थे और ज्यादा से ज्यादा समय बिपाशा के साथ बिताते थे।

बिपाशा का स्पेशल बेबी शावर
करण ने बिपाशा के लिए स्पेशल बेबी शावर भी रखा था। इसमें कई सेलेब्स और परिवार वाले शामिल हुए थे। बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। इसके अलावा एक ट्रेडिशनल गोद भराई भी हुई थी जिसे दोनों ने परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट की।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...