8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी मंत्री ने की कश्मीर में चुनाव कराने की बात, पाकिस्तान में...

अमेरिकी मंत्री ने की कश्मीर में चुनाव कराने की बात, पाकिस्तान में ‘खलनायक’ हैं डोनाल्ड लू

Published on

वॉशिंगटन:

अमेरिका ने भारत से जम्मू कश्मीर के सभी इलाकों में स्थानीय चुनाव और राजनीतिक अधिकारों को बहाल करने का आग्रह किया है। अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। डोनाल्ड लू ने कहा, ‘मैं बताना चाहता हूं कि अमेरिका की कश्मीर को लेकर नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का हल भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत से ही संभव है।

वहीं अमेरिका और पाकिस्तान के बीच F-16 फाइटर जेट से जुड़ी डील को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई नए विमान नहीं दिए गए हैं, बल्कि टेक्निकल सपोर्ट दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब अमेरिका किसी देश को हथियार बेचता है तो वह उसे टेक्निकल सपोर्ट भी देता है।’ डोनाल्ड लू ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। इमरान खान कहते रहे हैं कि उनकी सरकार को गिराने में डोनाल्ड लू का हाथ रहा है।

इमरान ने डोनाल्ड लू पर लगाए थे आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने डोनाल्ड लू को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ महीने पहले उन्होंने दावा किया था कि डोनाल्ड लू कथित तौर पर अविश्वास मत के माध्यम से उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने की विदेशी साजिश में शामिल थे। उन्होंने ही पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद के जरिए उन्हें एक धमकी भरा पत्र भेजा था। इमरान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी राजदूत ने चेतावनी दी थी कि अगर अविश्वास मत में सरकार बच जाती है तो इसके अंजाम भुगतने होंगे।

कौन हैं डोनाल्ड लू
डोनाल्ड लू विदेश सेवा के अधिकारी हैं, जिनके पास 30 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 2010 से 2013 तक भारत में मिशन के उप प्रमुख के रूप में काम किया है। लू पिछले साल सितंबर में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री बने थे। इससे पहले 2018 से 2021 तक किर्गिस्तान और 2015 से 2018 तक अल्बानिया में वह अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...