3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलक्या T20 फॉर्मेट के लिए बूढ़े हो चुके हैं रोहित शर्मा, IPL...

क्या T20 फॉर्मेट के लिए बूढ़े हो चुके हैं रोहित शर्मा, IPL में साफ नजर आ रहा उम्र का असर

Published on

नई दिल्ली

भारतीय खिलाड़ियों पर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने और टीम इंडिया के लिए खेलने पर फ्लॉप हो जाने के आरोप लगते रहे हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 6 सीजन से रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में भी फिसड्डी ही रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में हिटमैन का बल्ला लगातार शांत ही रहा है। सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान सीजन दर सीजन ठंडे पड़ते चले गए। इस बात की तस्दीक करते हैं हमारे पास मौजूद कुछ आंकड़े।

 

बीते 6 सीजन में रोहित शर्मा के आंकड़े

साल रन एवरेज स्ट्राइक रेट
2017 333 23.78 121.97
2018 286 23.83 133.02
2019 405 28.92 128.57
2020 332 27.66 121.69
2021 381 29.30 127.42
2022 268 19.14 120.18

लगातार गिर रहा खेल का स्तर
ऊपर के टेबल को अगर आपने ध्यान से देखा होगा तो कहानी समझ आ चुकी होगी। बीते 6 सीजन में एकबार भी उनकी औसत 30 से ज्यादा नहीं रही। स्ट्राइक रेट 130 को पार नहीं कर पाया। 2017 से रोहित का प्रदर्शन लगातार गिरा ही है। मीडिया और फैंस ने जिस खिलाड़ी कोहिटमैन की उपाधि दी हो, वो अगर 19 की औसत और 120 के आस-पास के साधारण स्ट्राइक रेट से रन बनाएगा, तो काम कैसे चलेगा। हालांकि साल 2019 का वनडे वर्ल्ड कप रोहित के लिए शानदार रहा था। वहां उन्होंने 5 शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था, लेकिन सेमीफाइनल में उनके फ्लॉप होते ही पूरी टीम ढह गई थी।

उम्र का भी पड़ता है असर?
30 अप्रैल 1987 को नागपुर में पैदा हुए रोहित शर्मा 35 साल की उम्र पार कर चुके हैं। किसी वक्त वह शॉर्ट बॉल खेलने में माहिर थे। पुल उनका फेवरेट शॉट हुआ करता था। उन्हें खेलते देखकर लगता था कि वह नींद से उठकर भी शॉर्ट बॉल पर छक्का उड़ा सकते हैं। मगर शायद अब बढ़ती उम्र का असर उनके रिफ्लेक्सेस पर भी पड़ रहा है। पहले जैसी फुर्ती नहीं रही। जिन शॉर्ट बॉल्स को वह स्टैंड्स में छक्के के लिए पहुंचाते थे, अब गेंदबाज लगातार उन्हीं गेंदों पर उनका शिकार कर रहे हैं। फिटनेस भी भारतीय कप्तान की बड़ी समस्या रही है।

हार के बाद IPL का जिक्र
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा ने आईपीएल का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद निराश हूं। हमने अच्छी बैटिंग की, लेकिन बॉलिंग के मामले में पिछड़ गए। नॉकआउट मुकाबलों में सब कुछ प्रेशर हैंडल करने पर निर्भर करता है। सभी खिलाड़ी इस बात को समझते हैं। ये सभी आईपीएल मैचों में प्रेशर में खेल चुके हैं। रोहित शर्मा की बात से साफ जाहिर हो रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में वह जिस तरह दबाव झेलते आए हैं, उस प्रेशर को इस मुकाबले में हैंडल नहीं कर पाए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...