12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका-पाकिस्तान के रिश्ते 'मालिक और गुलाम' जैसे... अब वॉशिंगटन के साथ हाथ...

अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्ते ‘मालिक और गुलाम’ जैसे… अब वॉशिंगटन के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं इमरान, मारी पलटी!

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि वह अमेरिका के साथ संबंधों को सुधारना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिका पर पाकिस्तान के साथ ‘गुलामों’ जैसा बर्ताव करने का आरोप भी लगाया। अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता से हटाए गए इमरान ने पूरे प्रकरण के पीछे ‘विदेशी साजिश’ को जिम्मेदार ठहराया था। उनका इशारा अमेरिका की ओर था लेकिन अब वह वॉशिंगटन के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले जानलेवा हमले में इमरान के पैर में गोली लगी थी। उन्होंने अपने ऊपर हमले के लिए पाक पीएम शहबाज शरीफ समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है।

फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा कि वह अब अमेरिका को ‘दोषी’ नहीं ठहराते हैं और दोबारा चुने जाने पर ‘सम्मानजनक’ संबंध चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान डिफॉल्ट की कगार पर है और देश के आईएमएफ प्रोग्राम की भी आलोचना की। कई विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान में अगले साल होने वाले आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ जीत सकती है।

‘सभी के साथ अच्छे हों पाकिस्तान के रिश्ते’
एक इंटरव्यू में जब इमरान से पूछा गया कि वह चुनाव तक इंतजार क्यों नहीं करना चाहते तो उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान की चिंता है जो लगातार नीचे जा रहा है। इमरान ने कहा, ‘मैं जिस पाकिस्तान का नेतृत्व करना चाहता हूं, उसके सभी के साथ अच्छे संबंध होने चाहिए, खासकर अमेरिका के साथ।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध एक मालिक-नौकर या मालिक और गुलाम के रहे हैं। लेकिन इसके लिए मैं अमेरिका से ज्यादा अपनी सरकारों को दोषी ठहराऊंगा।

लचर अर्थव्यवस्था के लिए इमरान खान जिम्मेदार?
खान ने पाकिस्तान के आईएमएफ प्रोग्राम को भी जमकर कोसा जिसकी शुरुआत 2019 में उनकी सरकार ने की थी। आलोचकों ने इमरान पर अमेरिका, आईएमएफ और अन्य अंतरराष्ट्रीय भागीदारों, जिन पर पाकिस्तान आर्थिक रूप से निर्भर है, के साथ संबंधों को बिगाड़कर देश की अर्थव्यवस्था को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। जर्मन न्यूज चैनल के साथ एक इंटरव्यू में इमरान से पूछा गया कि उनके पास क्या सबूत हैं जिनके आधार पर वह शहबाज शरीफ और सेना पर अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगा रहे हैं। जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास सिर्फ ‘परिस्थितिजन्य सबूत’ हैं।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this