8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअजय की हीरोइन संग रोमांटिक सॉन्ग कर रहे कपिल, यूजर्स बोले- हिम्मतवाला

अजय की हीरोइन संग रोमांटिक सॉन्ग कर रहे कपिल, यूजर्स बोले- हिम्मतवाला

Published on

कपिल शर्मा के शो पर अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ की स्टारकास्ट के साथ पहुंच गए हैं. ऐसे में सुपरस्टार को छोड़ कपिल ने एक्ट्रेस श्रिया सरन का दामन थाम लिया है. कपिल ने श्रिया के साथ ढेरों रोमांटिक फोटोज शेयर करवाई हैं. इनमें दोनों साथ खड़े, हंसते-मुस्कुराते पोज दे रहे हैं.

कपिल कर रहे रोमांटिक सॉन्ग
किसी फोटो में कपिल शर्मा और श्रिया सरन हाथों में हाथ डाले खड़े हैं. तो किसी में ‘टाइटैनिक’ वाला पोज दे रहे हैं. फोटोज में दोनों मैरून रंग के आउट्फिट में ट्विन भी कर रहे हैं. कपिल शर्मा ने मैरून कलर का सूट-पैंट और ब्लैक टी-शर्ट पहना हुआ है और श्रिया मैरून रंग की खूबसूरत सिक्विन साड़ी पहने हुए हैं.

कपिल शर्मा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘सूत्रों ने खुलासा किया है कि दृश्यम 2 में एक खूबसूरत रोमांटिक गाना होने वाला है. कास्ट हो गई श्रिया सरन और कपिल शर्मा. सोर्स: फेक न्यूज.’ दोनों सेलेब्स को साथ पोज करते फैंस काफी खुश हो गए हैं. साथ ही कुछ यूजर्स कपिल के मजे भी ले रह हैं.

फैंस ने लिए कॉमेडियन के मजे
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘हिम्मतवाले, बहुत हिम्मतवाले, फिर आते हैं वो जो पत्नी के होते हुए भी इंस्टाग्राम पर खुलेआम फ्लर्ट करते हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘भाई हम सिंगल लोगों के लिए भी किसी को छोड़ दो.’ एक यूजर ने लाफिंग इमोजी शेयर करते हुए लिखा, ‘ये फोटो सिर्फ गिन्नी मैम को दिखा दो. फिर कपिल शर्मा शो में कपिल सर को सिक्युरिटी की जरूरत नहीं होगी.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज की रात आपको घर के बाहर गुजारनी पड़ेगी लग रहा है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘कपिल तेरी तलाक पक्की हो जानी है, प्लीज ऐसा न करो.’

श्रिया सरन और अजय देवगन के साथ फिल्म ‘दृश्यम 2’ के स्टार्स तब्बू और ईशिता दत्ता भी द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं. सभी के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. श्रिया सरन ने शो के सभी लोगों और अपनी फिल्म के सितारों संग ढेरों सेल्फी खींचकर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें सभी हंसते हुए साथ में पोज करते नजर आ रहे हैं. 18 नवंबर को ‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...