12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी, एक...

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी, एक साथ आया ट्रंप परिवार

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने रविवार को अपने बॉयफ्रेंड माइकल बोलोस से शादी कर ली। पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप टिफनी को एस्कॉर्ट करके लाए। मार-ए-लागो में ट्रंप के बेटी की शादी हुई। टिफनी का मंडप नीले, गुलाबी और सफेद फूलों से ढका हुआ था। लेबनानी फैशन डिजाइनर एली साब ने दुल्हन की पोशाक डिजाइन की थी। टिफनी का गाउन लंबी बाजू का था और मोतियों से ढका था।

उनकी शादी में बहन इवांका ट्रंप अपने पति जेरेड कुशनर और बच्चों के साथ शामिल हुईं। डोनाल्ड ट्रंप की दूसरी पत्नी इवांका और टिफनी की मां मारला मेपल्स और सौतेला भाई एरिक ट्रंप भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल थी। ये खास शादी भी बेहद सामान्य तरीके से हो गई, लेकिन इसकी प्लानिंग टिफनी के लिए चिंताजनक थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दिनों पहले एक चक्रवात की खबर से उन्हें लग रहा था कि उनकी शादी का मौका बर्बाद हो जाएगा।

कोर्ट बंद होने से पहले मिला शादी का लाइसेंस
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाम बीच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद होने के कारण सभी उड़ानें रद्द थी। सूत्रों के मुताबिक टिफनी अभी भी वहीं है। कुछ मेहमान सप्ताह भर के लिए आए थे। कई कार्यक्रम रद्द हुए हैं। अच्छी बात ये रही कि पाम बीच काउंटी कोर्टहाउस बंद कर दिया जाता उससे ठीक पहले टिफनी और उनके मंगेतर ने मंगलवार को विवाह का लाइसेंस प्राप्त कर लिया।

500 मेहमान हुए शामिल
कपल 500 मेहमानों के साथ भव्य शादी की योजना रहा रहे थे। टिफनी लंबे समय से एक बड़ी शादी की प्लानिंग कर रही थीं। उनके मंगेतर माइकल बोलोस भी बहुत अमीर परिवार से हैं। कपल चाहते थे कि दुनिया भर से उनके मेहमान और दोस्त उनकी शादी में शामिल हों।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this