12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबम धमाके से दहला तुर्की का इस्तांबुल शहर, छह की मौत 53...

बम धमाके से दहला तुर्की का इस्तांबुल शहर, छह की मौत 53 घायल, संदिग्ध महिला की हो रही तलाश

Published on

इस्तांबुल

तुर्की के इस्तांबुल शहर के एक व्यस्त इलाके में एक धमाका देखने को मिला है। इस धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 53 घायल हुए हैं। तुर्की के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलिकाया ने कहा कि विस्फोट स्थानीय समय के मुताबिक शाम 4.20 पर तकसीम स्क्वॉयर इलाके में एक शॉपिंग स्ट्रीट पर हुआ। माना जा रहा है कि ये एक बम धमाका है। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें दिख रहा है कि लोगों से भड़ी इस सड़क पर अचानक से एक आग का गोला दिखाई देता है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस धमाके को हमला करार दिया और कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके के बाद इस्तिकलाल स्ट्रीट के आसपास भारी पुलिस बल मौजूद था। इलाके को घेर लिया गया था। एंबुलेस ने यहां से घायलों को निकाला है। इलाके की सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर भी मंडराते रहे। इस धमाके के बाद हर तरफ फड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग भागने लगे।

2016 में भी हुआ था धमाका
इस मामले के एक चश्मदीद सेमल डेनिज़सी ने कहा कि जब उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी तब वह 50 मीटर की दूरी पर थे। AFP के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मैंने तीन से चार लोगों को जमीन पर पड़े हुए देखा। लोगों में अफरा तफरी मच गई और वह भाग रहे थे। धमाके के बाद हर तरफ काला धुआं फैल गया। आवाज इतनी तेज थी कि कुछ देर तक मुझे कुछ सुनाई ही नहीं दिया।’ जिस इलाके में धमाका हुआ है वह दुकानदारों से भरी रहती है। 2016 में एक आत्मघाती हमले में भी इसे टार्गेट किया गया था।

संदिग्धों को खोजा जा रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में तीन लोग संदिग्ध हैं। इसमें मुख्य संदिग्ध एक महिला है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने भी इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों का मानना है कि ये कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी से जुड़ी है। जानकारी के मुताबिक इसने विस्फोटक से भरा एक बैग रास्ते में ही छोड़ दिया। इसके कुछ मिनटों के बाद ही ये धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक धमाके में दो पुरुष भी शामिल हैं।

CCTV फुटेज से मिलेगी जानकारी
सुरक्षा विश्लेषक मुरात असलान ने कहा, ‘जिस जगह हमला हुआ है वह एक भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां अत्यधिक सावधानी बरती जाती है। इस क्षेत्र में पुलिस अलर्ट पर रहती है। अगर इस इलाके में आपके हाथ में एक बैग है जो देखने में संदिग्ध लगे तो पुलिस आपको रोक सकती है। लेकिन अगर आप सीधे-साधे लगते हैं तो आपको कोई नहीं रोकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पब्लिक प्लेस है और पुलिस हर किसी को नहीं रोकती। इस इलाके में सिक्योरिटी कैमरे की भरमार है। मुझे लगता है कि इनके जरिए सुराग मिलेगा।’

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this