13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमहेश बाबू के पिता को आया हार्ट अटैक, 2 महीने पहले हुआ...

महेश बाबू के पिता को आया हार्ट अटैक, 2 महीने पहले हुआ था मां का निधन

Published on

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू एक बार फिर इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था. वहीं अब खबर आई है कि उनके पिता कृष्ण घट्टामनेनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोमवार को महेश बाबू के पिता को दिल का दौरा पड़ने के कारण कॉन्टिनेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण की हालत गंभीर बनी हुई है.

देर रात अचानक पड़ा दिल का दौरा
महेश बाबू के पिता कृष्ण घट्टामनेनी को आनन-फानन में हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में एमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया. देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. डॉक्टर्स ने बिना देरी करते हुए 20 मिनट के अंदर कृष्णा को सीपीआर दिया और होश में लाने की कोशिश की गई. इसके बाद कृष्णा को आईसीयू में शिफ्ट कर वेंटिलेटर पर रखा गया है.

डॉक्टर्स ने बताया कि कृष्णा की हालत अभी भी गंभीर है. उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर ही रखा जाएगा. फिलहाल ट्रीटमेंट जारी कर दिया गया है. कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर टीम उनकी बेहतर सेहत के लिए कोशिश में लगी हुई है. परिवार को भी लगातार जानकारी दी जा रही है.

कौन हैं कृष्णा
कृष्णा 79 साल के हैं. महेश बाबू के पिता भी तेलुगू इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रहे हैं. उन्होंने अपना डेब्यू Thene Manasalu से लीड एक्टर के तौर पर किया था. कृष्णा ना सिर्फ एक्टर हैं बल्कि डायरेक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में मोसागालागु मोसागाडु, अलुरी सीता रामराजू को प्रोड्यूस किया है. कृष्णा ने अपने पूरे करियर में तकरीबन 350 फिल्मों में काम किया है.

महेश बाबू की मां का निधन
इसी साल 28 सितंबर को ही महेश बाबू की मां का भी निधन हो गया था. महेश की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं, हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इंदिरा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भी वेंटिलेटर पर रखा गया था. महेश बाबू का परिवार उनकी मां के बेहद करीब था. इंदिरा देवी से महेश के पिता कृष्णा ने तलाक ले लिया था, और दूसरी शादी कर ली थी. मां से पहले महेश के बड़े भाई रमेश बाबू का भी जनवरी में देहांत हो गया था.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...