13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedआमिर खान अब नहीं करेंगे एक्टिंग, लिया ब्रेक और बोले- परिवार और...

आमिर खान अब नहीं करेंगे एक्टिंग, लिया ब्रेक और बोले- परिवार और बच्चों के साथ रहना चाहता हूं

Published on

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आमिर खान स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ का हिंदी रीमेक बना रहे हैं, जिसमें वह एक्टिंग भी करेंगे। लेकिन अब आमिर ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ वापस खींच लिए हैं। आमिर ने खुद यह क्लियर कर दिया है कि वह ‘चैंपियंस’ के रीमेक में एक्टिंग नहीं करेंगे। आमिर खान ने कहा है कि वह अभी एक्टिंग नहीं करेंगे। वह ब्रेक लेना चाहते हैं और ब्रेक लेकर फैमिली और बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।

आमिर खान कुछ महीने पहले रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए आमिर ने बतौर एक्टर चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट की मांग उठानी शुरू कर दी थी। बायकॉट की ‘आग’ में ‘लाल सिंह चड्ढा’ ऐसी ‘झुलसी’ कि इसका पत्ता ही साफ हो गया। फिल्म अपना बजट का औसत भी नहीं निकाल पाई।

आमिर पहले ‘चैंपियंस’ में करने वाले थे एक्टिंग, अब बदला इरादा
इसी फिल्म के फ्लॉप होने के कुछ दिनों बाद ही खबर आई थी कि आमिर ने 2008 में आई स्पेनिश फिल्म Champions के हिंदी रीमेक राइट्स लिए हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का हिंदी रीमेक थी। पर लोगों ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ से ‘फॉरेस्ट गम्प’ को ज्यादा बेहतर बताया। यूजर्स का कहना था कि आमिर ने ‘फॉरेस्ट गम्प’ जैसी फिल्म को हिंदी में बनाकर ‘सत्यानाश’ कर दिया। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर खान ‘चैंपियंस’ में एक्टिंग करने वाले थे। लेकिन अब उन्होंने इरादा बदल दिया है। आमिर खान हाल ही में अपने बचपन के दोस्त के कार्यक्रम में एक चैट सेशन के लिए दिल्ली में थे। यहां उन्होंने ‘चैंपियंस’ को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की। आमिर ने कहा कि वह इसमें एक्टिंग नहीं करेंगे, पर प्रोड्यूस जरूर करेंगे।

आमिर अब नहीं करेंगे एक्टिंग, बोले- परिवार को वक्त दूंगा
आमिर खान ने कहा, ‘जब मैं एक एक्टिंग कर रहा होता हूं तो फिल्म में इस कदर खो जाता हूं कि मेरी जिंदगी में और कुछ होता ही नहीं है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद मैं ‘चैंपियंस’ का रीमेक करना चाहता था। यह एक कमाल की स्क्रिप्ट है। यह एक सुंदर कहानी है। यह दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है। लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं। मैं अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं 35 साल से काम कर रहा हूं। मैंने अपने काम पर ही फोकस किया है। मुझे लगता है कि यह मेरे करीबी लोगों के लिए उचित नहीं है। यह मेरे लिए भी कई मायनों में उचित नहीं है। मैं इस समय को अलग तरीके से जिंदगी का अनुभव करने के लिए निकालने की योजना बना रहा हूं।’

आमिर बोले- परिवार के रिश्तों का आनंद लेना चाहता हूं
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ‘चैंपियंस’ का निर्माण करूंगा क्योंकि मैं वास्तव में फिल्म में विश्वास करता हूं, मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन कहानी है। मैं अब अन्य एक्टर्स से इस फिल्म के लिए संपर्क करूंहा और देखूंगा कि कौन किस रोल के लिए फिट बैठता है या वह रोल करना चाहता है। मैं जिंदगी के एक ऐसे चरण में हूं जहां मैं अपने रिश्तों का आनंद लेना चाहता हूं।’

शाहरुख ने भी 2018 में लिया था फिल्मों से ब्रेक
आमिर खान से पहले शाहरुख खान ने 2018 में ‘जीरो’ फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लिया था। अब शाहरुख 4 साल बाद एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं। साल 2022 में शाहरुख खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आए। जल्द ही वह ‘पठान’, ‘टाइगर 3’, ‘डंकी’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...