13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized35 टुकड़े करने वाले आफताब को स्वरा ने बताया राक्षस, गुस्से से...

35 टुकड़े करने वाले आफताब को स्वरा ने बताया राक्षस, गुस्से से बौखलाई एक्ट्रेस ने कही ये बात

Published on

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मृतक के लिव-इन-पार्टनर आफताब ने जिस बेहरमी से 27 साल की श्रद्धा का कतल किया उसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली की इस दर्दनाक हत्या पर स्वरा भास्कर ने भी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने इस मामले पर हैरानी जताते हुए कहा कि ये वाकई डरा देने वाला है। मेरा दिल श्रद्धा के लिए निकला जा रहा है कि कैसे श्रद्धा के प्यार ने ही उसके साथ विश्वासघात किया ।

स्वरा भास्कर ने दिल्ली के इस दिल दहला देने मामले पर कहा कि यह मामला कितना भयावह, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है। मेरा दिल इस महिला के लिए निकला जा रहा है। बहुत ही भयानक है जिसे वह प्यार करती थी, इतना विश्वास करती थी उसी ने उसके साथ विश्वासघात किया। उम्मीद करती हूं कि पुलिस जल्दी से अपनी जांच समाप्त करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिले जिसका वह पूरी तरह से हकदार है।

हर तरफ श्रद्धा हत्याकांड की चर्चा हो रही है। आरोपी प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आफताब ने बताया कि प्रेमिका उसपर शादी का दबाव बना रही थी इसीलिए उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े करके हत्या कर दी। उसने हत्या को मई में अंजाम दिया था। वह दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में शरीर के टुकड़े फेंक रहा था ताकि किसी को इस हत्या के बारे में पता न चल पाए। लाश को छिपाने के लिए आरोपी प्रेमी ने बड़ा फ्रिज भी खरीदा था और अगरबत्ती जलाकर रखता था ताकि बदबू न हो सके। पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...