13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमशहूर कॉमेडियन सड़क किनारे बेच रहा मूंगफली? वीडियो देख फैंस हैरान

मशहूर कॉमेडियन सड़क किनारे बेच रहा मूंगफली? वीडियो देख फैंस हैरान

Published on

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का भी जवाब नहीं. फैंस को एंटरटेन करने का वे कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. मगर अब सुनील ग्रोवर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं. बात ही कुछ ऐसी है शॉक्ड होना तो लाजमी है. इंस्टा पर सुनील ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे हैं.

मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर?
इतना बड़ा स्टार और रोड किनारे मूंगफली बेच रहा है? इस बात को सुनते ही आप भी हैरान रह गए होंगे. तो जनाब हैरान और परेशान होने की जरूरत नहीं है. कॉमेडियन के दिन अच्छे ही चल रहे हैं. ये सब तो सुनील ग्रोवर का अपने फैंस को एंटरटेन करने का तरीका है. जिसकी खातिर वे मूंगफली बेचने वाला भी बन गए. सुनील ग्रोवर ने मूंगफली बेचते हुए वीडियो शेयर कर लिखा- खाओ खाओ खाओ. ये वीडियो पोस्ट होते ही वायरल होने लगा है.

सुनील का वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे मूंगफली की दुकान पर सुनील ग्रोवर जाते हैं और फिर वहां मूंगफली भूनने लगते हैं. कमाल की बात है इतना बड़ा सितारा लोगों को गरमा गरम मूंगफली बेच रहा है. जैकेट-टी शर्ट, जींस में मूंगफली भूनते सुनील ग्रोवर का ये टशन आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा. कॉमेडियन के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सोचो कि मूंगफली लेने जाओ और वहां द सुनील ग्रोवर मिल जाएं. कई लोग इस मूंगफली की दुकान का पता भी मांगते दिखे.

यूजर्स ने सुनील ग्रोवर के डाउन टू अर्थ नेचर की तारीफ की है. उन्हें रियल स्टार भी बताया है. एक शख्स ने सुनील को रोस्ट करते हुए लिखा- कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ऐसी हालत. दूसरा यूजर लिखता है- खाएंगे सुनील जी पहले अच्छी तरह से भूनने तो लो मूंगफली को.

फिल्मों में बिजी सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्मों में सक्रिय हैं. उनकी पिछली रिलीज गुडबाय थी. इसमें उन्होंने पंडित जी का रोल प्ले किया था. सुनील की अपकमिंग मूवी जवान है. सुनील को डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी के किरदार से पहचान मिली. उनके कपिल शर्मा शो में लौटने की खबरें अक्सर आती हैं. फैंस भी चाहते हैं कि गिले शिकवे भुलाकर कपिल और सुनील एक हो जाएं. दोनों के बीच बीते सालों में रिश्ता सुधरा भी है. मगर सुनील और कपिल का साथ काम करना मुश्किल ही नजर आता है. इसकी एक वजह सुनील का फिल्मों में बिजी रहना भी है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...