3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलकायरन पोलर्ड ने IPL से संन्यास लिया तो मुंबई इंडियंस ने नया...

कायरन पोलर्ड ने IPL से संन्यास लिया तो मुंबई इंडियंस ने नया रोल दिया

Published on

मुंबई

धाकड़ कैरेबियाई ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया है। पोलार्ड का ये फैसला तब आया, जब उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रीलिज कर दिया था। अब पोलार्ड टीम के नए बैटिंग कोच होंगे। पोलार्ड ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था। टी-20 के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक पोलार्ड वेस्टइंडीज के लिए उतने सफल नहीं रहे थे।

13 साल मुंबई इंडियंस के लिए खेले
पोलार्ड को 2010 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, तब से वह इसी टीम के होकर रह गए। संन्यास के बाद जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘यह फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और वर्षों तक खेलना चाहता था, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ चर्चा के बाद मैंने अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। मैं समझता हूं कि इस अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी को बदलाव की जरूरत है और अगर मैं अब एमआई के लिए नहीं खेलता हूं तो मैं खुद को एमआई के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख सकता, ‘वन्स एन एमआई ऑलवेज ए एमआई’।

पोलार्ड को नहीं किया था रिेटेन
इस साल लास्ट पोजिशन पर रहने वाली 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए 10 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा, डेवल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा ऐसे हैं जो अगले सीजन में फिर से एमआई की शर्ट पहने नजर आएंगे। वहीं, फैबियन एलेन, कायरन पोलार्ड, टायमल मिल्स, मयंक मारकंडे और ऋतिक शौकिन को रिलीज किया गया है।

एक ओवर में छह छक्के लगाए थे
पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 123 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 26 से कुछ अधिक की औसत से 2706 रन बनाने के अलावा 55 विकेट चटकाए। उन्होंने 101 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1569 रन बनाए और 44 विकेट हासिल किए। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आकर्षण टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में श्रीलंका के अकिला धनंजय के ओवर में छह छक्के रहे। वह 2012 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा थे। उन्हें कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...