3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलअपने देश के लिए कमिंस ने IPL के करोड़ों रुपयों को मारी...

अपने देश के लिए कमिंस ने IPL के करोड़ों रुपयों को मारी लात, भारतीय प्लेयर्स कब लेंगे सबक?

Published on

मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया। साल 2015 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले कमिंस दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में 42 मैच खेल चुके हैं। कमिंस ने पिछले सत्र में पांच मैचों में 10.69 की इकॉनामी रेट से सात विकेट लिए। उन्हें टीम ने सवा 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कमिंस ने ट्वीट किया, ‘मैंने अगले साल आईपीएल नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम काफी व्यस्त है और अगले 12 महीने में काफी टेस्ट और वनडे खेलने है। मैं विश्व कप और एशेज श्रृंखला से पहले आराम करूंगा। हालात को समझने के लिए केकेआर का धन्यवाद। इतनी शानदार टीम है और उम्मीद है कि जल्दी ही लौटूंगा।’

हाल ही में संपन्न विश्व कप में कमिंस अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और चार मैचों में नौ के करीब इकॉनामी रेट से तीन ही विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को 2023 में भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (फरवरी और मार्च) खेलनी है जबकि 16 जून से 30 जुलाई तक एशेज श्रृंखला खेली जाएगी। भारत में वनडे विश्व कप अगले साल अक्टूबर नवंबर में होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने भी टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करने के लिये आईपीएल 2023 नहीं खेलने का फैसला किया है।

शार्दुल ठाकुर की आईपीएल में एंट्री
टीम मैनेजमेंट ने शार्दुल ठाकुर को मेगा ऑक्शन से पहले ट्रेड कर अपने साथ जोड़ा। शार्दुल इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दम दिखाते थे। फास्ट बॉलिंग के साथ-साथ तेजी से रन बनाने वाले शार्दुल एक परफेक्ट टी-20 प्लेयर हैं। ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में बतौर रिजर्व प्लेयर शामिल किया गया था।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...