13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअडानी की झोली में अब मीडिया इंडस्ट्रीज की ये कंपनी, शेयर बना...

अडानी की झोली में अब मीडिया इंडस्ट्रीज की ये कंपनी, शेयर बना रॉकेट!

Published on

नई दिल्ली,

एशिया के सबसे अमीर और दुनिया के तीसरे सबसे रईस गौतम अडानी आज ऐसा नाम बन गया है, जिसके जुड़ते ही किसी भी चीज की कीमत आसमान छूने लगती है. ऐसा ही नजारा दिग्गज मीडिया कंपनी एनडीटीवी के शेयरों में भी देखने को मिल रहा है. बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने सोमवार को अडानी ग्रुप को ओपन ऑफर से कंपनी में 26% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी क्या दी, एनडीटीवी के शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागने लगा. मंगलवार को कंपनी के स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा.

शेयरों में लगा अपर सर्किट
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे दिन के बीच आखिरकार हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई का Sensex 248.84 अंक या 0.40 फीसदी चढ़कर 61,872.99 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का Nifty भी 0.41 फीसदी या 74.25 अंक की तेजी लेते हुए 18,403.40 के लेवल पर क्लोज हुआ. इस बीच एनडीटीवी के शेयरों में अपर सर्किट लगा. NDTV के शेयर 4.99 फीसदी या 18.20 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 383.05 रुपये के स्तर पर पहुंच गए.

26% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी
बिजनेस टुडे के मुताबिक, NDTV में ओपन ऑफर के तहत 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाजार नियामक की मंजूरी मिलने की खबर को इस तेजी की वजह बताया जा रहा है. इस अप्रूवल के बाद अब जल्द ये मीडिया कंपनी गौतम अडानी के पोर्टफोलियो में शामिल हो जाएगी. इस खबर का ऐसा असर दिखाई दिया कि इन्वेस्टर्स में एनडीटीवी के शेयर खरीदने की होड़ सी लग गई. पीटीआई के मुताबिक, ओपन ऑफर की शुरुआत 22 नवंबर 2022 से होगी और यह 5 दिसंबर तक जारी रहेगी. यह ओपन ऑफर 492.81 करोड़ रुपये का होगा.

सालाना आधार पर देखें तो इस साल अब तक के एनडीटीवी के शेयर में 234 फीसदी की तेजी आ चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, NDTV के शेयर के लिए कंपनी ने 294 रुपये का प्राइस तय किया है, जिसकी जानकारी एनडीटीवी की ओर से हाल में नियामकीय फाइलिंग में दी गई है.

क्या होता है Open Offer?
गौरतलब है कि ओपन ऑफर के तहत अधिग्रहण करने वाली कंपनी डील में उस फर्म के शेयरहोल्डर्स को शामिल करती है, जिसे वो खरीदने जा रही है. इसमें बिकने वाली कंपनी के शेयरहोल्डर्स को निर्धारित कीमत पर शेयर बेचने का ऑफर दिया जाता है.

अडानी की कंपनी के शेयर भी उछले
Gautam Adani का नाम जुड़ते ही जहां एक ओर एनडीटीवी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है, तो वहीं अडानी की कंपनी को भी फायदा हो रहा है. मंगलवार को कारोबार के दौरान गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक भी 1.05 फीसदी चढ़ गया. इसमें 42.40 रुपये की तेजी आई और यह उछलकर 4,064.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...