13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमहेश बाबू के पिता का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए मोहन बाबू

महेश बाबू के पिता का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए मोहन बाबू

Published on

नई दिल्ली,

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और लेजेंडरी एक्टर कृष्णा घट्टामनेनी का निधन हो गया है. उन्होंने 15 नवंबर को सुबह 4.09 बजे अंतिम सांस ली. कृष्णा घट्टामनेनी के निधन से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. हर कोई दिग्गज कलाकार कृष्णा घट्टामनेनी को नम आंखों से याद कर रहा है.

मोहन बाबू की आंखों में आए आंसू
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहन बाबू कृष्णा घट्टामनेनी के करीबी दोस्त थे. ऐसे में उनकी मौत का मोहन बाबू को गहरा सदमा लगा है. अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे मोहन बाबू कृष्णा घट्टामनेनी के मृत शव को देखकर फूट फूटकर रोए.

मोहन बाबू का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिसक-सिसक कर रोते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने महेश बाबू और उनकी फैमिली से भी बात की और उन्हें हौंसला दिया.

प्रभास के चेहरे पर दिखी मायूसी
सुपरस्टार प्रभास भी साउथ सिनेमा के बिगेस्ट सुपरस्टार कृष्णा घट्टामनेनी को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे. प्रभास के चेहरे पर मायूसी साफ देखने को मिली. प्रभास ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए.उन्होंने अपने सिर को भी ब्लैक कैप से कवर रखा. प्रभास महेश बाबू से भी मिले और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत और हौंसला दिया. दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

नम हुईं चिरंजीवी की आंखें
इनके अलावा चिरंजीवी और वेंकटेश दग्गुबती ने भी नम आंखों के साथ कृष्णा घट्टामनेनी को अंतिम विदाई दी. चिरंजीवी और वेंकटेश दग्गुबती दोनों ही महेश बाबू से भी मिले और उन्हें दिलासा दिया.

शॉक में हैं राम चरण
साउथ एक्टर राम चरण भी कृष्णा घट्टामनेनी के निधन की खबर से टूट गए हैं. राम चरण ने अपने ट्विटर पर एक्टर के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है. राम चरण ने कृष्णा घट्टामनेनी को लेजेंड बताया. राम चरण ने लिखा- ये सुनकर दिल टूट गया है कि सुपरस्टार कृष्णा घट्टामनेनी अब नहीं रहे. वो एक लेजेंड थे, जिनकी जर्नी को हमेशा याद किया जाएगा. मेरे भाई @urstrulyMahesh, उनके परिवार और लाखों प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है.

बता दें कि महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी जाने माने तेलुगू एक्टर थे. उन्हें सुपरस्टार कृष्णा के नाम से जाना जाता था. हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. 79 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...