13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकल मिली महंगाई से राहत, आज देश के सबसे बड़े बैंक ने...

कल मिली महंगाई से राहत, आज देश के सबसे बड़े बैंक ने दे दिया झटका

Published on

नई दिल्ली,

सोमवार को देश के आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई कि महंगाई कम हो गई. लेकिन इसके एक दिन बाद ही मंगलवार को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई  ने अपने ग्राहकों का खर्च बढ़ाकर उन्हें जोरदार झटका दिया. दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी टैन्योर के लिए एमसीएलआर 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इस कदम के बाद होम, ऑटो या पर्सनल सभी तरह के Loan महंगे हो जाएंगे. नए लोन लेने वालों के लिए MCLR का बढ़ना अच्छा नहीं है, क्योंकि उन्हें ज्यादा महंगा कर्ज मिलेगा.

सोमवार को आए थे महंगाई के आंकड़े
देश में लंबे समय बाद थोक और खुदरा महंगाई  दर में गिरावट आई है. वहीं इस राहत का एसबीआई ग्राहकों  पर खास असर नहीं पड़ा है. दरअसल, एक ओर महंगाई कम हुई, तो दूसरी ओर उनकी जेब का खर्च बढ़ गया है. एसबीआई द्वारा मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में इजाफा करने के फैसले से बैंक से लोन लेने वाले ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा ईएमआई (EMI) चुकानी होगी.

15 नवंबर से लागू नई दरें
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एमसीएलआर दरें बढ़ाए जाने का असर सभी तरह के लोन पर दिखाई देगा. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्ज की नई दरें मंगलवार 15 नवंबर 2022 से लागू हो गई हैं. हालांकि, बैंक की ओर से ओवरनाइट यानी एक रात की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह 7.60 फीसदी ही रखा गया है.

एक साल की अवधि पर इतना इजाफा
बदलाव के बाद एक साल की अवधि के लोन के लिए एमसीएलआर 0.10 फीसदी बढ़ गई है और यह 7.95 फीसदी की जगह अब 8.05 फीसदी हो गई है. दो साल की अवधि के लोन के लिए एमसीएलआर पहले के 8.15 फीसदी से 8.25 फीसदी, जबकि तीन साल के लिए दर पहले के 8.25 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दी गई है. ग्राहकों को ज्यादातर लोन एक साल की MCLR के आधार पर ही दिए जाते हैं. इनमें होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन शामिल हैं.

इस अवधि के लिए दर 0.15% बढ़ी
स्टेट बैंक की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर दरों में बदलाव की जानकारी साझा की गई है. इसके तहत एक महीने, तीन महीने और छह महीने के टैन्योर के लिए एमसीएलआर दरें 0.15 फीसदी बढ़ाई गई हैं. एक महीने और तीन महीने की अवधि के लोन पर एमसीएलआर 0.15 फीसदी बढ़कर 7.75 फीसदी, वहीं छह महीने की अवधि के लिए 8.05 फीसदी पर पहुंच गई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...