3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलजब क्रिकेट के भगवान के साथ रोया पूरा हिंदुस्तान, चकनाचूर हुए थे...

जब क्रिकेट के भगवान के साथ रोया पूरा हिंदुस्तान, चकनाचूर हुए थे करोड़ों फैंस के दिल

Published on

नई दिल्ली

सचिन तेंदुलकर, एक ऐसा नाम जो दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए हमेशा काफी रहा। एक ऐसा बल्लेबाज, जो मैदान पर उतरा तो शोर अचानक तेज हो गया। उम्मीदें इतनी ज्यादा लेकिन दवाब जैसे उन्होंने कभी लिया ही नहीं। आज से 5 साल पहले इस दिग्गज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साल 2013 (14 से 16 नवंबर) में मुंबई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सचिन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला।

सचिन ने उस मैच में 118 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 126 रन से जीता और ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर सचिन को शानदार विदाई मिली। टीम इंडिया ने 14 नवंबर 2013 से शुरू हुए इस मैच को 3 दिनों मे ही जीत लिया था।

15 नवंबर 1989 को अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने 24 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 1990 में जड़ी थी, तब 119 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरी टेस्ट सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी। उन्होंने सिडनी में जनवरी 1992 को खेले गए टेस्ट मैच में नाबाद 148 रन की शानदार पारी खेली। सचिन के नाम 200 टेस्ट मैचों में कुल 15921 रन दर्ज हैं। उन्होंने 51 टेस्ट शतक जड़े।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सचिन का अतिम टेस्ट के बाद मेसेज का विडियो शेयर किया था। विडियो में जैसे ही भावुक होकर तेंदुलकर कहते हैं कि मैदान पर सुनाई देने वाली ‘सचिन-सचिन’ की आवाज मेरे कानों में हमेशा गूंजती रहेगी तो दर्शक जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगते हैं।16 साल की उम्र में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने क्रिकेट के मैदान पर कई रेकॉर्ड बनाए, जिनमें से आज भी कई ऐसे हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया है। रेकॉर्ड्स के बादशाह सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले लेकिन फिर वह इसी टीम के मेंटॉर बन गए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...