13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedभारत के लिए बहुत शर्मनाक, ऋषि सुनक के ससुर नारायणमूर्ति क्यों बोले

भारत के लिए बहुत शर्मनाक, ऋषि सुनक के ससुर नारायणमूर्ति क्यों बोले

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय कफ सीरप से गाम्बिया में बच्चों की मौत के दावे पर इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत में बने कफ सीरप से 66 बच्चों की मौत हो जाना भारत के लिए बहुत शर्म की बात है. नारायणमूर्ति ने यह भी कहा कि इससे भारतीय फार्मा नियामक एजेंसी की छवि खराब हुई है.

भारत के लिए शर्म की बात
सोमवार को इंफोसिस प्राइज 2022 समारोह में संबोधन के दौरान नारायणमूर्ति ने कफ सीरप से बच्चों की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना से भारत को दुनिया की नजरों में शर्मसार होना पड़ा है. उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में भारत ने विज्ञान और टेक्नॉलेजी के क्षेत्र में काफी विकास किया है लेकिन अभी भी हमारे सामने काफी चुनौतियां है.

शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया
इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने भारत की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत का एक भी शिक्षण संस्थान वर्ल्ड ग्लोबल रैंकिग 2022 में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि हमें वैक्सीन निर्माण के लिए भी किसी दूसरे विकसित देश के टेक्नोलॉजी या रिसर्च पर निर्भर रहना पड़ता है. हम अभी भी डेंगू और चिकनगुनिया जैसे बीमारी की वैक्सीन नहीं ढूंढ पाए है जिससे हम पिछले 70 सालों से जूझ रहे हैं.

सफलता के दो मूल मंत्र
इंफोसिस साइंस फाउंडेशन के ट्रस्टी एन आर नारायणमूर्ति ने कहा कि किसी भी आविष्कार या खोज की सफलता के लिए पहली जरूरत पैसा नहीं है. अगर ऐसा होता तो पूर्वी यूरोप के देश गणित के क्षेत्र में सफल नहीं होते. नारायणमूर्ति ने कहा कि शोध में सफलता के लिए दो चीजें महत्वपूर्ण हैं. पहला- हमारे स्कूल और कॉलेज की शिक्षा दुनिया की वर्तमान समस्याओं से जुड़े हों. दूसरा- सफलता के लिए जरूरी है कि हमारे शोधकर्ता वर्तमान की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करें, जिससे आगे वो बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल कर सकें.

WHO ने जारी किया था अलर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 5 अक्टूबर 2022 को अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि भारत की मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा बनाए गए खांसी-जुकाम की सीरप लोगों की मौत या किडनी की गंभीर बीमारी के लिए जिम्मेदार हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरप में डाइथीलीन ग्लाइकोल और एथीलिन ग्लाइकोल की मात्रा ज्यादा थी, जो इंसान के लिए खतरनाक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यह कोल्ड कफ सीरप सिर्फ गाम्बिया में पाये गए थे.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...