2.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedइस हफ्ते है बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को हो सकती है...

इस हफ्ते है बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को हो सकती है परेशानी, समय पर निपटा लें काम

Published on

नई दिल्ली

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। यह हड़ताल 19 नवंबर को बुलाई गई है। इससे बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी एक रेगुलेटरी स्टेटमेंट में कहा गया, ‘ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव ने इंडियन बैंक एसोसिएशन को हड़ताल का नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि उनके सदस्यों ने 19 नवंबर को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखा है।’ रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए और बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

बैंकों का कामकाज हो सकता है प्रभावित
बैंक ने स्टेटमेंट में आगे कहा, ‘यद्यपि बैंक हड़ताल के दिन बैंक ब्रांचों में सुचारू कामकाज के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, हड़ताल की स्थिति में ब्रांचेज और ऑफिसों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।’ शादी-ब्याह के इस सीजन में बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले ही निपटा लें जरूरी काम
19 नवंबर को शनिवार है। यह महीने का तीसरा शनिवार है। इस दिन बैंकों की छुट्टी नहीं रहती है। बैंकों की छुट्टी महीने के हर रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को होती है। 19 नवंबर को शनिवार है और उसके बाद रविवार की छुट्टी होगी। हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में नकदी की समस्या आ सकती है। अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं, तो एक दिन पहले ही एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई काम है, तो उसे भी एक दिन पहले निपटाना सही रहेगा।

नवंबर में बैंकों की छुट्टियां
नवंबर महीने में 10 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इस महीने के आखिरी आधे हिस्से में कुल 4 छुट्टियां हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन कौन-सी हैं।
20 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
26 नवंबर 2022 : इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 नवंबर 2022 : इस दिन सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...