20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedपिछड़ जाएगा चीन? देश के इस शहर में खुलेगा iPhone का सबसे...

पिछड़ जाएगा चीन? देश के इस शहर में खुलेगा iPhone का सबसे बड़ा कारखाना

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना भारत अब चीन को पछाड़ने की तैयारी में है. दरअसल, iPhone बनाने वाली कंपनी Apple भारत में अपना सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने जा रही है. अभी तक सबसे बड़ी फैक्ट्री चीन के Zhengzhou में है. मंगलवार को केंद्रीय दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी साझा की.

Hosur के पास खुलेगा iPhone प्लांट
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत में एप्पल आईफोन का सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु में होसुर के पास खुलने जा रहा है. इसमें तकरीबन 60,000 से ज्यादा लोग काम करेंगे. उन्होंने कहा कि ये प्लांट खुलने से जहां इस क्षेत्र का विकास होगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

प्लांट निर्माण का काम जल्द शुरू होगा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान बोलते हुए कहा कि रांची और हजारीबाग के आस-पास की निवासी लगभग 6,000 आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है और इस कारखाने में नौकरी पाने वालों में ये महिलाएं आगे रहेंगी. इसे बनाने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा.

इस बड़ी कंपनी को जिम्मेदारी
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने आईफोन मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट तैयार करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को आउटसोर्स किया है. टाटा की इस कंपनी का होसुर में एक प्लांट मौजूद है. यहां बता दें देश में iPhone’s का निर्माण इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज फॉक्सकॉन , विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन द्वारा किया जाता है.

चीन को पछाड़ने की दिशा में बड़ा कदम
हालांकि, भारत में बनने जा रहे एप्पल आईफोन प्लांट में कर्मचारियों की जो संख्या होगी, वो भले ही चीन में स्थित प्लांट से कम होगी. लेकिन कंपनी का भारत की ओर रुख करना और यहां सबसे बड़ा कारखाने खोलने की ये योजना भारत की चीन को पीछे छोड़ने की तैयारी की दिशा में बड़ा कदम माना जा सकता है. बता दें, चीन में Zhengzhou के फॉक्सकॉन प्लांट में करीब दो लाख कर्मचारी काम करते हैं.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...