4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलबेहतर होता तुम्हारी लाश बाहर आती... शाहीन पर हमले से भड़के अकरम,...

बेहतर होता तुम्हारी लाश बाहर आती… शाहीन पर हमले से भड़के अकरम, WC गंवाने पर पाक में अब तक हंगामा

Published on

कराची

कम स्कोर बनाने के बावजूद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में जबरदस्त लड़ाई लड़ी। महज 138 रन का लक्ष्य साधने में इंग्लिश टीम के पसीने छुड़ा दिए। 16वें ओवर में अगर शाहीन शाह अफरीदी इंजर्ड नहीं होते तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था। मगर फाइनल में अपनी टीम की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर एकदम हमलावार हो गए। अपने खिलाड़ियों को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच एक फैन ने तो कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे पढ़कर अपने दौर के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपना आपा ही खो बैठे।

दरअसल, वसीम अकरम पाकिस्तानी टीम की हार पर चर्चा करने एक टीवी चैनल पर मौजूद थे। लाइव प्रोग्राम के दौरान उन्होंने एक ट्वीट का जिक्र किया, जो साबित रहमान नाम के एक यूजर ने शाहीन शाह अफरीदी के लिए लिखा था। ट्वीट कुछ ऐसा था कि, ‘एक नवाज शरीफ भगोड़ा और एक शाहीन शाह है। शाहीन तुमको पांच गेंद और फेंकनी चाहिए थी, लेकिन तुम मैदान से भाग गए। इससे बड़ा कोई इवेंट नहीं हो सकता। इससे बेहतर होता मैदान से तुम्हारी लाश वापस आती। मैदान पर मरते तो शहीद कहलाते, कम से कम भगोड़े नहीं..’

वसीम अकरम ने इस ट्वीट पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा, ‘ये आदमी… ये जो आपका सवाल है। आपने बदतमीजी की है। अगर तुम्हें तमीज नहीं है न… छोटे बड़े की… अपने प्लेयर के साथ तुम बदतमीजी कर रहे हो। कोई शर्म, कोई हया नहीं है। जरा देखिए इन्होंने शाहीन अफरीदी के बारे में क्या कहा है। मुझे गुस्सा आ रहा है। काश कि तू मेरे सामने होता।

बताते चलें कि घुटने की इंजरी के चलते एशिया कप से बाहर रहने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने वर्ल्ड कप में वापसी की थी, लेकिन 13वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर हैरी ब्रुक का कैच लपकने के दौरान उनकी यह चोट दोबारा उभर आई। इसके बाद कप्तान ने उन्हें 16वें ओवर की जिम्मेदारी दी। जैसे-तैसे पही गेंद फेंकने के बाद वह लंगड़ाते हुए डगआउट लौट आए और अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। शाहीन ने इस मैच में 2.1 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...