4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड में दिखेगी उमरान मलिक की रफ्तार? पहले टी-20 में ये हो...

न्यूजीलैंड में दिखेगी उमरान मलिक की रफ्तार? पहले टी-20 में ये हो सकती है प्लेइंग-11

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल स्टेज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया अब अपने नए मिशन का आगाज़ कर रही है. कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज़ का पहला टी-20 मुकाबला खेला जाना है. यह एक यंग टीम इंडिया है, जो भविष्य की तैयारियों को देखते हुए तैयार की गई है.

इस मैच में कई युवा प्लेयर्स को मौका मिल सकता है, एक तरफ कप्तान हार्दिक पंड्या खुद जोश से लबरेज़ हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं जो खुद को साबित कर अपनी जगह टीम में पक्की करना चाहेंगे.

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कई सीनियर प्लेयर को आराम दिया गया है, ऐसे में युवा प्लेयर्स की वापसी हो रही है. खास बात ये है कि उमरान मलिक एक बार फिर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में न्यूजीलैंड के इस मैदान में रफ्तार की धार देखने को मिलेगी.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलेन, डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डिरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

 भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
• पहला टी-20: 18 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (वेलिंग्टन)
• दूसरा टी-20: 20 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (माउंट माउनगनुई)
• तीसरा टी-20: 22 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (नेपियर)
• पहला वनडे: 25 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (ऑकलैंड)
• दूसरा वनडे: 27 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (हैमिल्टन)
• तीसरा वनडे: 30 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (क्राइस्टचर्च)

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...