भोपाल
बीएचईएल दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस में प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कंपनी के 129 अफसरों को डीजीएम से सीनियर डीजीएम बनाया है इसमें भोपाल के 16 अफसरों को भी प्रमोशन का लाभ मिला है। लिस्ट जारी होने के बाद प्रमोशन वालों में काफी खुशी की लहर है । इनमें से 3 अफसरों का तबादला भोपाल से बाहर की यूनिट मे किया गया है । ओम प्रकाश सिंह का तबादला ईडीएन बैंगलोर,संदीप सक्सेना एचपीवीपी ,स्नेहासिस मंडल पीएसईआर कोलकाता किया गया है ।
प्रमोशन पाने वालों में भोपाल यूनिट के अजय कुमार गुप्ता ,अमित पांडेय , बिश्वनाथ उरांव,चेतन मेहर, दीपक कुमार वर्मा ,जगरनाथ उरांव, ओम प्रकाश सिंह ,पवन कुमार सक्सेना , रितेश गजभिए , एसएन श्रीवास्तव ,सचिन कुमार त्रिपाठी ,संदीप सक्सेना ,शिव कुमार , कृष्ण प्रसाद, स्नेहासिस मंडल , सुनील सचदेवा शामिल हैं । इन्हें डीजीएम से सीनियर डीजीएम बनाया गया है । खबर है कि जल्द ही और भी प्रमोशन लिस्ट जारी हो सकती है ।
