12.9 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलंदन को 6 मिनट में तबाह कर सकता है नया रूसी ब्रह्मास्त्र!...

लंदन को 6 मिनट में तबाह कर सकता है नया रूसी ब्रह्मास्त्र! पुतिन के ‘सतान-2’ टेस्‍ट से दुनिया में खलबली

Published on

मास्‍को

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने नई हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल सतान-2 का परीक्षण कर दुनिया को अपनी महाविनाशक ताकत का अहसास कराया है। यह मिसाइल 25 हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की तूफानी रफ्तार से हमला करती है। मिसाइल परीक्षण रूस के व्‍यापक सैन्‍य अभ्‍यास का हिस्‍सा है। रूस के कर्नल जनरल सर्गेई काराकेइव ने कहा कि RS-28 सरमत मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा है। यह इस मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण है।

जनरल सर्गेई ने यह नहीं बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण कब और कहां पर किया गया। इससे पहले इसी महीने रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के बारे में कहा गया था कि वह साल के अंत तक अपनी अपराजेय मिसाइल के दूसरे परीक्षण की योजना बना रहे हैं। रूस ने इससे पहले अपनी इस हाइपरसोनिक मिसाइल का जमकर बखान किया था। यह 1 मिसाइल ही अपने साथ 15 वारहेड ले जा सकती है और दुश्‍मन के कई लक्ष्‍यों को परमाणु बम गिराकर तबाह कर सकती है।

रूस 50 सतान-2 मिसाइलों का उत्‍पादन कर रहा
रूस इस मिसाइल को साल के अंत तक पूरी तरह से तैनात करने की योजना बना रहा है। यह मिसाइल दागने के मात्र 6 मिनट के अंदर ही ब्रिटेन को तबाह कर सकती है। पुतिन ने अप्रैल महीने में इस मिसाइल के पहले परीक्षण के बाद कहा था कि यह दुनिया के किसी भी डिफेंस सिस्‍टम के पकड़ में आए बिना तबाही मचा सकती है। जो ताकतें रूस को धमकाने का प्रयास कर रही हैं, वे अब दोबारा सोचें। इस मिसाइल के पहले परीक्षण के दौरान जारी किए गए वीडियो में नजर आया था कि यह मिसाइल दागे जाने के दौरान आग का विशाल गुबार छोड़ती है।

सतान-2 मिसाइल 115 फुट लंबी है। यह मिसाइल मात्र 15 मिनट के अंदर ही पूरे रूस (5800 किमी) के अंदर यात्रा कर सकती है। मई महीने में पुतिन के बेहद करीबी दमित्री रोगोजिन ने खुलासा किया था कि रूस करीब 50 सतान-2 मिसाइलों का उत्‍पादन कर रहा है और दुनिया जल्‍द ही इस मिसाइल को युद्धक ड्यूटी पर देखेगी। उन्‍होंने दावा किया था कि यह मिसाइल पूरे अमेरिका के आधे तटीय इलाके को तबाह कर सकती है। रूस इस मिसाइल को अपने पूर्वी साइबेरिया स्थित फैक्‍ट्री में बनाता है। इस फैक्‍ट्री को ‘डूम्‍सडे प्‍लांट’ कहा जाता है।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...