10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेल‘कोहली से पंगा लेने वाले...’, सेलेक्टर्स की छुट्टी पर फैन्स ने मनाया...

‘कोहली से पंगा लेने वाले…’, सेलेक्टर्स की छुट्टी पर फैन्स ने मनाया जश्न

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में करारी हार झेलनी पड़ी और वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया. टीम इंडिया पिछले 15 साल से एक टी-20 वर्ल्ड कप के इंतज़ार में है, इस हार के बाद जो हाहाकार मचा उसका असर दिखना शुरू हो गया है. बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुवाई वाली पूरी सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है.

शुक्रवार देर रात को यह ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स में जश्न का माहौल दिखा, क्योंकि पिछले एक साल में जिस तरह की चीज़ें हुईं उससे हर कोई निराश ज़रूर था. साथ ही सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसे करमा करार दिया, क्योंकि विराट कोहली को जिस तरह सेलेक्टर्स ने कप्तानी से हटाया उससे उनके फैन्स काफी खफा थे.

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद चेतन शर्मा की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी बर्खास्त हुई तो ठीक एक साल पहले यानी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट कोहली की कप्तानी वापस ले ली गई थी. तब विराट कोहली और सेलेक्शन कमेटी का काफी विवाद हुआ था, इसके अलावा कोहली की सौरव गांगुली से भी अनबन हुई थी. फैन्स ने मीम्स के जरिए याद दिलाया कि सौरव गांगुली अब बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं हैं, चेतन शर्मा अब सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष नहीं हैं. लेकिन किंग कोहली अभी भी किंग हैं.

आपको बता दें कि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां इंग्लैंड ने उसे 10 विकेट से मात दी. आईसीसी इवेंट्स में लगातार मिल रही हार से फैन्स में गुस्सा था और यह गुस्सा इस बार फूट पड़ा. तभी वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम के सीनियर प्लेयर निशाने पर थे और साथ ही बीसीसीआई पर निशाना साधा गया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...