10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलकप्तानी छिनने की अटकलों के बीच सामने आए रोहित शर्मा, नए मिशन...

कप्तानी छिनने की अटकलों के बीच सामने आए रोहित शर्मा, नए मिशन पर जुटे

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट में हलचल मची है. बीसीसीआई ने शुक्रवार को सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है और अब टीम इंडिया एक नई राह पर चल निकलने के लिए तैयार है. खबरें ये भी हैं कि बीसीसीआई अब अलग-अलग कप्तान की थ्योरी पर वापस लौट सकता है और टी-20 फॉर्मेट से रोहित शर्मा की कप्तानी वापस ली जा सकती है.

इन सभी अटकलों के बीच कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद पहली बार सामने आए हैं. शनिवार (19 नवंबर) को रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो गईं.

रोहित शर्मा ने यहां स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हुए तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह रनिंग कर रहे हैं और एक्सरसाइज़ कर रहे हैं. रोहित शर्मा की यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने तुरंत लाइक कीं और देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन गईं.

बता दें कि टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद ब्रेक पर हैं और वह न्यूजीलैंड सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा अब सीधा बांग्लादेश दौरे पर दिखेंगे, जहां टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट सीरीज़ खेलनी है.

रोहित शर्मा से वापस ली जाएगी टी-20 की कप्तानी?
यह तस्वीरें इस वजह से भी खास हो जाती हैं क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित शर्मा को लेकर चर्चा हो रही है. वर्ल्ड कप में उनकी खराब फॉर्म, उनकी अगुवाई में मिली हार पर हर कोई अपनी राय रख रहा है. इस बीच बीसीसीआई ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है.

शुक्रवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनकर्ता समिति को बर्खास्त कर दिया गया. इसके बाद माना जा रहा है कि बीसीसीआई अब अलग-अलग कप्तानी के फॉर्मेट की ओर रुख कर सकता है. यानी टी-20 की कमान किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है और रोहित शर्मा सिर्फ वनडे-टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे.

हालांकि, अभी यह सिर्फ अटकलें हैं. रोहित शर्मा को पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी. इस दौरान उनकी अगुवाई में कई द्विपक्षीय सीरीज़ भारत ने जीती, लेकिन एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जैसे बड़े इवेंट में हार मिली.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...