11.1 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यपेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई और... कपल के साथ क्रूरता की हदें...

पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई और… कपल के साथ क्रूरता की हदें पार

Published on

जयपुर ,

राजस्थान के जयपुर में माधोराजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में खाप पंचायत के पंच-पटेलों की क्रूरता सामने आई है. यहां एक कपल को जूतों की माला पहनाई गई. इसके बाद पेशाब पिलाई गई. इतना ही नहीं 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. हैरान कर देने वाली बात है कि पुलिस इस घटना को तीन महीने तक दबाए रखी.

23 अगस्त की है घटना
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये घटना 23 अगस्त की है लेकिन हाल ही में इसका वीडियो वायरल हुआ. गौरतलब है कि पीड़ित युवक की साल 2006 में शादी हुई थी. इसके बाद 2015 में उसके खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज हुआ था.

युवक को मिलने बुलाया
उधर, कुछ दिनों बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली. इस बात को लेकर पहली पत्नी के भाई उससे खफा थे. 23 अगस्त को उन्होंने युवक को मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान युवक के साथ उसकी पत्नी भी थी. दोनों के साथ बदसलूकी की गई.

अमानवीयता की हदें पार
मामला पुलिस की जानकारी में न पहुंच जाए इस वजह से सभी दोनों को जबरदस्ती माधोराजपुरा ले गए. यहां पहुंचते ही समाज के लोगों की पंचायत बुलाई गई. इसमें पंच-पटेलों ने युवक पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इसके साथ ही लोगों ने दोनों के साथ अमानवीयता की हदें पार कर दीं.

दोनों को जूतों की माला पहनाई
लोगों ने युवक और उसकी पत्नी को जूतों की माला पहनाई. इतना ही नहीं दोनों को बोतल में भरकर पेशाब भी पिलाई गई. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा.

पुलिस महकमे में हड़कंप
वहीं, वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे प्रकरण को लेकर दूदू के एडिशनल एसपी का कहना है कि बीते दिन पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest articles

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...