10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने रोहित शर्मा और चेतन शर्मा पर किया शॉकिंग कमेंट,...

विराट कोहली ने रोहित शर्मा और चेतन शर्मा पर किया शॉकिंग कमेंट, जानिए क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद से ही भारतीय क्रिकेट में हलचल मची हुई है। टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे से कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दे दिया गया। वहीं 18 नवंबर को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन चौहान को भी उनके पद से हटा दिया गया। इस खबर से भारतीय क्रिकेट फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि विराट कोहली का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया।

विराट के इस वायरल पोस्ट में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात कही जा रही है। वहीं विराट उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट विराट कोहली के अकाउंट से ही किया गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर इस पोस्ट को गलत और एडिट किया हुआ बता रहे हैं।

बता दें कि पिछले साल यूएई में हुए टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके बाद टीम इंडिया में कई तरह के बदलाव देखे गए जिसमें नए कोच के रूप में राहुल द्रविड़ और चयनकर्ता चेतन चौहान के बाद अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी की एंट्री हुई है। हालांकि इतने सारे बदलाव के बावजूद इस साल भारत का बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है।

सबसे पहले टीम इंडिया को एशिया कप में निराश होना पड़ा। वहीं इसी महीने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार मिली। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर भी खबरों का बाजार काफी गर्म है कि कप्तानी से उनकी छुट्टी हो सकती है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं जिसका ट्रेलर हमें चेतन चौहान के रूप में देखने को मिल चुका है।

हार्दिक को बताया जा रहा है कप्तानी का दावेदार
रोहित की जगह जिस खिलाड़ी का नाम कप्तानी को लेकर सबसे अधिक चर्चा में है वह हार्दिक पांड्या हैं। हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी वह टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में वह गुजरात टाइटंस की अगुवाई करते हुए टीम को उसके डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना दिया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि रोहित के बाद सफेद गेंद क्रिकेट में हार्दिक कप्तान बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...