11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफसोस है मुझे भारत की मिसाल देनी पड़ती है... इमरान खान ने...

अफसोस है मुझे भारत की मिसाल देनी पड़ती है… इमरान खान ने फिर दिल खोलकर की हिंदुस्तान की तारीफ

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित किया। पिछली कई बार की तरह इस बार भी इमरान ने शहबाज सरकार को घेरने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने भारतीय विदेश नीति की मिसाल देते हुए पाकिस्तान सरकार को ‘गुलाम’ करार दिया। अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव लाकर इमरान खान को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से वह लगातार रूस से तेल खरीदने के लिए भारत की तारीफ कर चुके हैं।

भारत की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा, ‘अफसोस है कि मुझे हिंदुस्तान की मिसाल देनी पड़ती है। वह हमारे साथ ही आजाद हुआ था, सिर्फ उस मुल्क के फैसले और विदेश नीति देख लें, आजाद विदेश नीति। वह खड़ा हो गया कि हम रूस से तेल खरीदेंगे। हमारा अमेरिका के साथ गठबंधन है क्वाड में लेकिन तेल हम रूस से लेंगे क्योंकि हमारे लोगों को सस्ते तेल की जरूरत है। हम अपने लोगों पर महंगाई का बोझ नहीं डाल सकते। वे खड़े हो गए, अमेरिका नाराज हुआ लेकिन आखिरकार अमेरिका को मानना पड़ा।’

‘इन गुलामों को शर्म नहीं आती…’
इमरान आगे बोले, ‘हमने भी यही किया था, लेकिन ये गुलाम जो ऊपर बिठाए गए हैं, जो साजिश के तहत आए हैं, सात महीने हो गए इनको शर्म नहीं आई कि लोग महंगाई में डूब गए हैं लेकिन इन्होंने रूस से तेल नहीं लिया।’ यह पहली बार नहीं है जब इमरान ने शहबाज सरकार की आलोचना करने के लिए भारत की तारीफ की है। पिछले महीने इमरान खान ने रूस से तेल खरीदने के सवाल पर यूरोप को करारा जवाब देने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के लिए कहा था, ‘वह हिंदुस्तान के मंत्री हैं लेकिन मैं उनकी प्रशंसा करता हूं।’

आलोचना सुनकर भी भारत की तारीफ कर रहे इमरान
वह कई महीनों से भारतीय विदेश नीति की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। मई में नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इमरान को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर इमरान को भारत इतना पसंद है तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए। इमरान का आरोप है कि वह पाकिस्तान के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदना चाहते थे लेकिन अमेरिका यह नहीं चाहता था। यूक्रेन युद्ध से पहले वह रूस गए थे जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया गया। इमरान ने शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के पीछे विदेशी साजिश बताई थी और उनका इशारा अमेरिका की तरफ था।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this