15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

Published on

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने राज्यभर में जमीन और संपत्ति की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी लागू कर दी है। प्रदेश की करीब 1 लाख 5 हजार लोकेशन में से 65 हजार लोकेशन पर गाइडलाइन रेट बढ़ाए गए हैं, जिससे प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की लागत बढ़ेगी। भोपाल में 740 लोकेशन पर गाइडलाइन रेट बढ़ाए गए हैं। दरों में बढ़ोतरी लागू होने से पहले 31 मार्च को शहर में रजिस्ट्रियों की संख्या में तेजी देखी गई। एक ही दिन में 1296 रजिस्ट्रियां हुईं, जिनसे सरकार को करीब 32.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

प्रदेश में सबसे अधिक लोकेशन इंदौर में हैं, जहां 2625 लोकेशन पर गाइडलाइन दरों में वृद्धि की गई है। यहां न्यूनतम 10 प्रतिशत और अधिग्रहण वाले गांवों में अधिकतम 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। वहीं उज्जैन में 25 से अधिक लोकेशन पर 100 से 150 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, जबकि ग्वालियर में 22 से अधिक लोकेशन पर 25 से 98 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए जाने की योजना बनाई गई है।

कुल मिलाकर प्रदेश में गाइडलाइन दरों में औसतन करीब 16 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है, जबकि पिछले वर्ष यह बढ़ोतरी करीब 13 प्रतिशत थी। हालांकि राज्य में 28 हजार 396 लोकेशन ऐसी भी हैं, जहां गाइडलाइन दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

अधिकमास और पांचवें बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...