11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के कोलोराडो नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत, 18 घायल

अमेरिका के कोलोराडो नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत, 18 घायल

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में रविवार (भारतीय समयानुसार) को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए. न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग के अधिकारी लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने बताया कि एलजीबीटीक्यू नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए. आंकड़ों में बदलाव भी हो सकता है. मामले की जांच की जा रही है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को रात 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में कॉल आई. जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम क्लब में पहुंची और एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया. इस गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति भी घायल हो गया था और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this