10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलचटनी चटा के बॉल बाउंड्री पार करा दी, ये सूर्यकुमार यादव ही...

चटनी चटा के बॉल बाउंड्री पार करा दी, ये सूर्यकुमार यादव ही कर सकते हैं

Published on

नई दिल्ली

मौजूदा समय में भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जिस तरह से खेल रहे हैं उनके सामने दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं आना चाहते हैं। सूर्या के प्रचंड फॉर्म के आगे बड़े से बड़ा तोप गेंदबाज भी अब खौफ खाने लगा है। ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में देखने को मिला जब उन्होंने महज 51 गेंद में 111 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में सूर्याकुमार यादव ने 11 चौके और 7 बेहतरीन छक्का लगाया। अपनी बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार ने गेंदबाजों को चटनी तरह से पीस दिया। न्यूजीलैंड का कोई ऐसा गेंदबाज नहीं रहा जिसकी उन्होंने पिटाई नहीं की। अपनी बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार ने इस तरह के गजब शॉट खेले जिसे देखकर मैदान पर चारों तरफ सिर्फ उन्हीं का नाम गूंज रहा था। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 217.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कप धूम मचा दी।

एक साल में सूर्याकुमार यादव का दूसरा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस धमाकेदार शतक के साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। सूर्यकुमार यादव भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में दो बार टी20 में शतक लगाने का कारनामा किया। इससे पहले उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक लगाया था। रोहित शर्मा के बाद इस फॉर्मेट में भारत के लिए दो शतक लगाने वाले भी सूर्यकुमार यादव दूसरे बल्लेबाज बने हैं।इसके अलावा सूर्यकुमार यादव एक साल में टी20 क्रिकेट में नॉन ओपनर बल्लेबाज के तौर पर एक हजार रन पूरा करने वाले दूनिया के पहले बल्लेबाज भी बने हैं। साल 2022 में उन्होंने 30 पारियों में 47.95 की औसत से 1151 रन बनाए हैं। वहीं उनके करियर का औसत 188.37 का रहा है।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की
इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और मैच में ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। हालांकि इशान किशन ने कुछ देर तक जरूर पारी को संभाले रखा। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने फिर तोड़फोड़ मचा कर रख दी।सूर्यकुमार के अलावा टीम के लिए श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या ने 13-13 रनों की पारी खेली।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...