10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलसूर्यकुमार यादव के फैन हुए किंग कोहली, पारी को बताया वीडियो गेम...

सूर्यकुमार यादव के फैन हुए किंग कोहली, पारी को बताया वीडियो गेम वाली बैटिंग

Published on

माउंट माउंगानुई,

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 65 रनों से शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम की जीत के सूत्रधार सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने बल्ले से कमाल का परफॉर्मेंस दिया. सूर्यकुमार यादव ने महज 51 बॉल पर नाबाद 111 रनों की पारी खेल डाली. इस पारी में सूर्या ने 11 चौके और सात छक्के उड़ाए. सूर्यकुमार यादव के टी20 इंटरनेशनल का यह दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर भी टी20 में शतक जड़ा था.

सूर्यकुमार यादव इस शतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. विराट कोहली समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सूर्या की जमकर सराहना की है. कोहली के मुताबिक सूर्या की यह इनिंग्स किसी वीडियो गेम की तरह थी. विराट कोहली ने लिखा, ‘ उनके नंबर्स बता रहे हैं कि कि वह दुनिया में सबसे अच्छा क्यों हैं. इसे लाइव नहीं देखा लेकिन मुझे यकीन है कि यह उनकी एक और वीडियो गेम जैसी पारी थी.इरफान पठान ने लिखा, ‘सूर्यकुमार किसी भी ग्रह पर बैटिंग कर सकते हैं.’

भारत की बात की जाए तो देखा जाए तो उसकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी. ऋषभ पंत फिर खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और छह रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने. हालांकि दूसरे ओपनर ईशान किशन ने जरूर 36 रनों की तेज पारी खेली. ईशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने गियर चेंज कर लिया और कीवी बॉलर्स की खूब धुनाई की. सूर्या ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर 82 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की जिससे भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने हैट्रिक ली.

मोहम्मद शमी ने लिखा, ‘सूर्यकुमार यादव की इंनिंग देखकर अच्छा लगा. बधाई.’इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, ‘बहुत खूब सूर्यकुमार. इस समय दुनिया में सूर्या से ज्यादा बेहतर कुछ ही हैं.’वसीम जाफर ने मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सूर्य कुमार इन दिनों ऐसी बैटिंग करते है. अभूतपूर्व इनिंग.’

192 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज शुरुआत से ही प्रेशर में दिखाई दिए. विकेट गिरने के साथ ही जरूरी रन-रेट भी लगातार बढ़ता चला गया. नतीजतन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 126 रनों पर पैक हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ही कुछ संघर्ष कर पाए. विलियमसन ने 52 बॉल का सामना करते हुए 61 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे. दीपक हु्ड्डा ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट चटकाए. इसके अलावा युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...