18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयकैंपिंग साइट में बिताई थी रात, कत्ल से एक महीने पहले कुल्लू...

कैंपिंग साइट में बिताई थी रात, कत्ल से एक महीने पहले कुल्लू में श्रद्धा-आफताब के ‘वे 3 दिन’

Published on

कुल्लू

दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि श्रद्धा और आफताब अप्रैल महीने में हिमाचल घूमने आए थे। इस दौरान दोनों हिमाचल के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के तोष में रुके थे। दोनों 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक व्हाइट लोटस गेस्ट हाउस बुक किया था। इसके अलावा 7 अप्रैल को श्रद्धा और आफताब ने तोष के समीप कुटलू गांव की कैंपिंग साइट में रात बिताई थी।

पुलिस के सामने आफताब ने तोष में श्रद्धा के साथ रुकने की बात को स्वीकार किया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने कुल्लू में दस्तक दी। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल्लू की मर्णिकर्ण घाटी के तोष में तफ्तीश की। तीन सदस्यीय जांच टीम को इस दौरान पता चला कि श्रद्धा और आफताब तोष गांव में ठहरे थे। यहां पर गेस्ट हाउस मालिक कमल चंद और उसके बेट से मामले को लेकर पूछताछ की गई है।

गेस्ट हाउस के मालिक नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गेस्ट हाउस चलाने के लिए मुंबई के दो युवकों को दे रखा था। हालांकि, पहले ये युवक तोष में ही एक अन्य होटल में काम करते थे। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में काम करने वाले दोनों युवक भी उनके दोस्त थे और उनके जरिये ही वह ऑनलाइन बुकिंग कर सैर सपाटे के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बीते अप्रैल में श्रद्धा और अफताब ने यहां ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और पैमेंट की थी। यहां पर दिल्ली पुलिस की टीम ने कुछ गेस्ट हाउस और होम स्टे के मालिकों से पूछताछ की है। पूछताछ के बाद टीम लौट गई है। कुल्लू के तोष के बाद दिल्ली पुलिस यहां से मनाली के वशिष्ठ गई। क्योंकि वहां दोनों रुके थे। वशिष्ठ में भी पुलिस ने पूछताछ के बाद रिकॉर्ड लिया।

हत्या के बाद किए थे शव के टुकड़े
श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। शव के सभी टुकड़ों को उसने एक-एक कर ठिकाने लगाया था। अब पुलिस श्रद्धा के शरीर के इन टुकड़ों की तलाश कर रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है कि दोनों कहां कहां रुके और घूमने गए थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम उत्तराखंड भी जांच के लिए पहुंची थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...