10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलICC ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, टीमों से लेकर ग्रुप...

ICC ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, टीमों से लेकर ग्रुप में हुए ये बदलाव

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की समाप्ति में अभी कुछ ही दिन बीते होंगे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) अभी से अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है. आईसीसी ने साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की मेजबानी में खेला जाना है और इसमें 20 टीमें भाग लेने वाली हैं.

ऐसा रहेगा अगले वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी. इसके बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

यानी कि अगला टी20 वर्ल्ड कप हालिया टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं, 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी.

12 टीमें कर चुकी हैं अपनी जगह पक्की
वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेजबान होने के नाते आगामी टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया. वहीं, टी20 विश्व कप से सुपर-12 स्टेज की शीर्ष 8 टीमों को आगामी सीजन के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली है. इन टीमों में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल है. इसके साथ ही आईसीसी रैंकिंग (14 नवंबर) के आधार पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी इस टी20 विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश मिला है.

आठ स्लॉट अब भी बाकी
यानी कि 20 में से 12 टीमों का फैसला हो चुका है और आठ स्पॉट बचे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बाकी की 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफिकेशन के आधार पर होगा. इस क्वालिफिकेशन में अफ्रीका, एशिया और यूरोप के पास दो -दो क्वालिफिकेशन स्पॉट है, जबकि अमेरिका और पूर्वी एशिया प्रशांत के पास 1- 1 स्लॉट बचे हैं. जिम्बाब्वे, नामीबिया, स्कॉटलैंड, आयरलैंड जैसी टीमों के पास रीजनल क्वालिफिकेशन के जरिए जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा.

टी20 विश्व कप 2024 में सीधे क्वालीफाई करने वाली 12 टीमें: वेस्टइंडीज, अमेरिका, भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...