10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलअजीबोगरीब तरीके से टाई हुआ तीसरा मैच, भारत ने 1-0 से जीती...

अजीबोगरीब तरीके से टाई हुआ तीसरा मैच, भारत ने 1-0 से जीती टी-20 सीरीज

Published on

नेपियर

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारने के बाद आखिरकार भारतीय टीम को खुश होने का मौका मिला है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। खराब मौसम के चलते मंगलवार को तीसरा और आखिरी मैच बीच में ही रोकना पड़ा। जब तय समय तक भी मैच शुरू नहीं हो पाया तो डकवर्थ लुईस के आधार पर स्कोर बराबर होने के चलते मैच टाई हो गया। इस तरह भारत ने 1-0 से यह श्रृंखला अपने नाम की। बारिश के कारण पहला टी-20 मैच रद्द हो गया था जबकि भारत ने दूसरे मैच में 65 रन से बाजी मारी थी।

DL/DLS नियम से टाई हुए इंटरनेशनल मैच
मैच उस वक्त रोका गया, जब 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे। दीपक हुड्डा नौ और हार्दिक पंड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत को जीत के लिए 66 गेंद में 86 रन की जरूरत है। भारतीय टीम मुश्किल में लग रही थी। मगर तभी बारिश हो गई। इससे पहले मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ था और टॉस भी देरी से हुआ था।

न्यूजीलैंड ने दिया था 161 रन का लक्ष्य
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के चार चार विकेट की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 19.4 ओवर में 160 रन के स्कोर पर समेट दिया था। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिये डेवोन कॉनवे (49 गेंद में 59 रन) और ग्लेन फिलिप्स (33 गेंद में 54 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई, लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने महज 30 रन के अंदर अपने आठ विकेट गंवा दिए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...