13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलन्यूड होकर दौड़ना चाहती थी ये अर्जेंटीनी मॉडल, माराडोना संग टूटा था...

न्यूड होकर दौड़ना चाहती थी ये अर्जेंटीनी मॉडल, माराडोना संग टूटा था वर्ल्ड कप का ख्वाब

Published on

नई दिल्ली

कतर में जारी फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना को हार का मुंह देखना पड़ा। दो बार की चैंपियन टीम को रैंकिंग में निचले क्रम के सऊदी अरब ने मात दी। इस हार से हर कोई सन्न है। अर्जेंटीना में दुख की लहर है क्योंकि अब अगले राउंड में जाने के लिए टीम को अपने दोनों ग्रुप स्टेज मैच जीतने होंगे। हार, गम, अवसाद और उत्साह के बीच आज वो पुरानी कहानी याद आ गई, जो 12 साल पहले टीम के चैंपियन बनने पर होती।

दरअसल, लुसियाना सालाजार की गिनती अर्जेंटीना की बेहद हॉट मॉडल्स में होती हैं। इस मॉडल ने दावा किया था कि अगर साउथ अफ्रीका में 2010 में हुए वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना जीतेगी तो वह माराडोना के साथ राजधानी ब्यूनस आयर्स में नग्न होकर स्मारक के चारों ओर दोड़ेगी। लुसियाना के पास ट्विटर पर 1.4 मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

12 साल पहले लुसियाना सालाजार को माराडोना ने ऐसा वादा करने के लिए प्रेरित किया था। तब माराडोना ने कहा था, ‘अगर हम विश्व कप जीतते हैं, तो मैं नग्न हो जाऊंगा और शहर के स्मारकों के चारों ओर दौड़ूंगा।’ माराडोना की बात सुनने के बाद लुसियाना ने ट्वीट किया था, ‘डिएगो, अगर अर्जेंटीना जीतता है तो मैं आपके साथ इस खास दौड़ में शरीक हो जाऊंगी!’

बदकिस्मती से सालाजार और माराडोना का ये सपना उस वक्त अधूरा रह गया जब, अर्जेंटीनी टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई। 2010 विश्व कप में अपने तीनों मैच जीतकर अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज क्वालीफाई किया था। उन्होंने अंतिम-16 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए मेक्सिको पर 3-1 से आसान जीत हासिल की थी, लेकिन वे अंतिम-आठ में जर्मनी से हार गए। 42 वर्षीय मॉडल ने तब से काफी तरक्की कर ली है। सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल को एक लेकर छाई रहती है। पिछले हफ्ते अपने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक फोटो भी पोस्ट की थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...