13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलफुटबॉल विश्व कप में राष्ट्रगान पर फिर विवाद, लेकिन ईरान से अलग...

फुटबॉल विश्व कप में राष्ट्रगान पर फिर विवाद, लेकिन ईरान से अलग है सऊदी अरब का मामला

Published on

दोहा

दुनिया भर के फैंस उस वक्त चौंक गए जब फीफा वर्ल्ड कप में सऊदी अरब के राष्ट्रगान के दौरान टीवी पर लाइव टेलिकास्ट अचानक बंद हो गया। सऊदी अरब और अर्जेंटीना के बीच इस मुकाबले का सीधा प्रसारण यूके में सुबह 9 बजे तो भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ। जब यह घटना हुई, तब सऊदी अरब की टीम अपना राष्ट्रगान गा रही थी, तभी टीवी स्क्रीन पर लाइव तस्वीरों की जगह कलरफुल बैकग्राउंड ने ले ली। कमेंटेटर सैम मैटरफेस को मजबूरन माफी मांगनी पड़ी।

मैच की बात करें तो सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर विश्वकप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। इस फुटबॉल महासमर में इससे पहले भी कुछ बड़े उलटफेर हुए हैं, जैसे कि 2002 में सेनेगल की तत्कालीन मौजूदा चैंपियन फ्रांस पर 1-0 की जीत और 1950 में अमेरिका का इंग्लैंड को इसी अंतर से हराना। अंतिम विश्वकप में मिली इस हार से अर्जेंटीना का पिछले 36 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान भी थम गया। अर्जेंटीना को अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए मैक्सिको और पोलैंड के खिलाफ होने वाले मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

इससे पहले ईरान फुटबॉल टीम के राष्ट्रगान के दौरान एक अलग बवाल देखने को मिला था। सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले ईरानी खिलाड़ियों ने हिजाब के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। लबों से एक शब्द भी नहीं फूटे लेकिन इस खामोश प्रतिरोध की गूंज हजार किलोमीटर दूर तानाशाही सत्ता के कानों में गूंज रही होगी। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरानी कप्तान एहसान हजसाफी ने बता दिया था कि टीम अपने हक के लिए मजहबी तानाशाह सत्ता के खिलाफ लड़ रहीं महिलाओं के साथ है। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में हालात ठीक नहीं हैं और लोग खुश नहीं हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि हम उनके साथ हैं और उनका समर्थन करते हैं।’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...