13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलमॉर्डन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा फीफा विश्व कप 2022 का...

मॉर्डन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा फीफा विश्व कप 2022 का खिताब

Published on

नई दिल्ली

फीफा विश्व कप 2022 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि इसे लेकर कई तरह भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसी ही एक भविष्यवाणी 36 साल के एथोस सैलोम ने किया है, जिन्होंने मॉर्डन नास्त्रेदमस भी कहा जा रहा है। एथोस सैलोम ने हाल के कुछ सालों में जो भविष्यवाणियां की वह बिल्कुल सही हुई है जिसमें कोरोना महामारी, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन शामिल है। इसके बाद ब्राजील का यह ‘मॉर्डन नास्त्रेदमस’ फीफा विश्व कप को लेकर अब चर्चा में हैं। एथोस सैलोम से कई मौके पर फीफा विश्व कप को लेकर सवाल पूछा गया था लेकिन वह इस पर खामोश थे। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फुटबॉल के इस बड़े इवेंट को लेकर चौंकाने वाला प्रेडिक्शन किया है।

एथोस सैलोम ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि कतर में खेले जाने वाले विश्व में कौन सी पांच टीमें फाइनल के रेस में है। इन पांच टीमों में अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, बेल्जियम और इंग्लैंड का नाम शामिल है। हालांकि सालोमे का मानना है कि फीफा विश्व कप का फाइनल मैच लियोनल मेसी और कायलिन एमबापे की टीम के बीच खिताबी भिड़ंत होगा।सिर्फ इतना ही उन्होंने कहा है कि कतर फीफा विश्व कप के दौरान कोविड-19 के संक्रमण भी बढ़ सकता है जिसके कारण टूर्नामेंट में संशोधन भी किया जा सकता है।

अर्जेंटीना को पहले मैच में ही मिली है हार
हालांकि मॉर्डन नास्त्रेदमस ने जरूर अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि मेसी की टीम अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचेगी लेकिन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना को 2-1 से हार झेलना पड़ा है। इस मैच में जरूर मेसी ने अर्जेंटीना के लिए गोल किया लेकिन इसके बाद पूरे मैच में वह सऊदी अरब के खिलाड़ियों को रोकने में नाकाम रहे हैं।ऐसे में उन्होंने जो भविष्यवाणी की है उससे तो यह साफ लग रहा है कि अगर अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचना है तो उसे आगे के अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करना करना पड़ेगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...