8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के वॉलमार्ट में अंधाधुंध फायरिंग से 7 की मौत, साल 2022...

अमेरिका के वॉलमार्ट में अंधाधुंध फायरिंग से 7 की मौत, साल 2022 में गोलबारी के 601 मामले आए सामने

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग का मामला आया है। अमेरिका के वर्जीनिया के चेसापीक में वॉलमार्ट सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि स्टोर मैनेजर ने ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। चेसापीक शहर ने इस घटना की ट्वीट कर पुष्टि की है। कई अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। हमलावर मे गोली क्यों चलाया इसकी जानकारी नहीं है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थानीय समय के मुताबिक 22:12 बजे हुई। वॉलमार्ट की वर्दी पहने एक चश्मदीद ने एक वीडयो के जरिए घटना के बारे में बताया है। उसने कहा, ‘वह स्टाफ रूम से बाहर निकला था। तभी एक मैनेजर अंदर आया हो गोली चलाना शुरू कर दिया। हमने इस घटना में अपने कुछ साथियों को खो दिया है।’ पुलिस प्रवक्ता लियो कोसिंस्की ने कहा कि गोलीबारी स्टोर के अंदर ही हुई है और हमलावर ने इसे अकेले ही अंजाम दिया है। वॉलमार्ट ने एक बयान में कहा, ‘यह घटना दुखद है और हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं।’

पांच लोगों का हुआ इलाज
चेसापीक में सेंटारा नॉरफॉक जनरल हॉस्पिटल की ओर से कहा गया कि पांच लोगों का उन्होंने इलाज किया है। WAVY-TV के मुताबिक एक महिला ने बताया कि उसके भाई को भी गोली मारी गई है जो सिर्फ 10 मिनट पहले ही काम पर गया था। उसने बताया कि उसके भाई ने मैसेज किया और कहा कि वह ठीक है। जोएटा जेफरी नाम की एक महिला ने CNN को बताया कि जब हमला हुआ तब उसकी मां मॉल में ही थी, जिन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज भेजा।

बंदूक हिंसा के 601 मामले
अमेरिका में बंदूकों से होने वाली हिंसा कोई नई बात नहीं है। कई बार गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। कभी किसी स्कूल के अंदर गोलीबारी के मामले तो कहीं किसी मॉल में गोलीबारी के मामले देखे गए हैं। साल 2022 में ही लगभग 601 फायरिंग के मामले आ चुके हैं। यह लगभग दो मामले हर रोज हैं। कुछ महीने पहले एक स्कूल में गोलीबारी का मामला देखा गया था, जिसमें 20 बच्चों की मौत हो गई थी। साल 2021 में बंदूकों से होने वाली हिंसा में 45,000 लोगों की मौत हुई थी।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this