13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलरैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, सूर्या का जलवा बरकरार

रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, सूर्या का जलवा बरकरार

Published on

नई दिल्ली,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खिलाड़ियों और टीमों की रैंकिग जारी की है. टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव का धमाल जारी है. वह सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए टॉप पोजिशन पर बरकरार हैं. सूर्या के इस समय 890 पॉइंट्स हैं.सूर्या ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर करियर का दूसरा टी20 शतक भी जमाया है. सूर्या के बाद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिनके 836 अंक हैं. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को एक पायदान का नुकसान हुआ. वह चौथे नंबर पर फिसल गए हैं.

कोहली और राहुल को 2-2 पायदान का नुकसान
टी20 बल्लेबाजों के टॉप-10 में सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. इन सबके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ओपनर केएल राहुल को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है. कोहली और राहुल को 2-2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा. जबकि रोहित शर्मा तीन पायदान फिसले हैं.कोहली 13वें, राहुल 19वें और रोहित 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं. रैंकिंग में पांचवें नंबर के भारतीय ईशान किशन हैं, जो ओवरऑल रैंकिंग में 33वें नंबर पर काबिज हैं. ईशान को भी तीन पायदान का नुकसान हुआ है.

वनडे में टॉप पोजिशन से फिसली इंग्लैंड टीम
वहीं, दूसरी ओवर वनडे टीमों की रैंकिंग में मौजूदा वर्ल्ड कप चैम्पियन इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टॉप पर काबिज इंग्लिश टीम अब दूसरे नंबर पर फिसल गई है. इंग्लैंड टीम के इस वक्त 113 रेटिंग हैं.जबकि पिछले वनडे वर्ल्ड कप में रनरअप रही न्यूजीलैंड टीम टॉप पर पहुंच गई है. कीवी टीम के 114 रेटिंग पॉइंट्स हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से काबिज हैं. दोनों की 112-112 रेटिंग है.

गेंदबाजों के टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं
टी20 की गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा टॉप पर बरकरार हैं. जबकि टॉप-10 गेंदबाजों में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. टी20 के ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक पंड्या अकेले भारतीय हैं, जो टॉप-10 में काबिज हैं. वह 194 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार हैं. जबकि ऑलराउंडर्स में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टॉप पर काबिज हैं.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...