13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर, जापान ने 4 बार की‌ चैम्पियन...

फीफा वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर, जापान ने 4 बार की‌ चैम्पियन जर्मनी को हराया

Published on

दोहा,

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में दूसरा बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बुधवार को जर्मनी और जापान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच में जापान ने जर्मनी को 2-1 से करारी शिकस्त देते हुए धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. बता दें कि जर्मनी ने 4 बार वर्ल्ड कप (1934, 1938, 1982, 2006) खिताब जीता है.

मैच का पहला हाफ जर्मनी ने अपने नाम किया. उसने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई थी. जबकि दूसरे हाफ में जापान ने दमदार खेल दिखाया और दो गोल दागते हुए 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया. फीफा की रैंकिंग में जर्मनी की टीम 11वें नंबर पर है, जबकि जापान की टीम 24वें नंबर पर है.

दूसरे हाफ में दो गोल से जीता जापान
मैच का पहला गोल जर्मनी के लिए इल्के गुंडोगन ने दागा. उन्होंने यह गोल पहले ही हाफ में पेनल्टी से 33वें मिनट में किया था. पहले ही हाफ में जापान और जर्मनी ने 2-2 गोल और भी दागे थे, लेकिन यह ऑफसाइड करार दिए गए.

दूसरे हाफ में जापान ने अपना दमदार खेल दिखाया. उसने जर्मनी को पूरी तरह से बैकफुट पर रखा. जापान के लिए पहला गोल रित्सु दोन ने किया. उन्होंने यह गोल मैच के 75वें मिनट में दागा. इसी के साथ मैच 1-1 की बराबरी पर आ गया था. इसके बाद जापान के लिए तकुमा असानो ने विनिंग गोल दागा. उनका यह गोल 83वें मिनट में आया.

जापान ने इतिहास में पहली बार जर्मनी को हराया
जापान के लिए यह जीत बेहद खास है, क्योंकि उसने इसके साथ ही इतिहास रच दिया है. जापान टीम ने इतिहास में पहली बार जर्मनी को हराया है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच हुए, जिसमें जर्मनी ने दो मैच जीते, जापान ने एक मुकाबला (यही वाला) जीता. जबकि दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे.

पहले हाफ में जर्मनी ने बनाया दबदबा
मैच के शुरुआत से ही जर्मनी टीम ने जापान पर अपना दबदबा बनाए रखा. कहीं भी जापान को वापसी का मौका नहीं दिया. पास, पजेशन या टारगेट पर शॉट्स हर मामले में जर्मनी ही भारी नजर आई. पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने 2-2 ऑफसाइड गोल भी दागे. जर्मनी की पास एक्यूरेसी 91 प्रतिशत और जापान की सिर्फ 58 प्रतिशत ही रही.

जर्मनी ने गोल के लिए टारगेट पर 5 बार शॉट्स लगाए. जबकि जापान एक भी नहीं मार सका. पहले हाफ में जर्मनी के 463 पासेस रहे, जबकि जापान के सिर्फ 106 ही रहे. पजेशन भी जर्मनी के पास 81 प्रतिशत रही, जबकि जापान के पास सिर्फ 19 प्रतिशत. मगर दूसरे हाफ में जापान ने दो गोल दागते हुए सारा गेम ही पलट दिया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...