9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपाललव जिहाद देश पर कलंक, हिंदू नहीं कर सकता ऐसी क्रूरता; श्रद्धा...

लव जिहाद देश पर कलंक, हिंदू नहीं कर सकता ऐसी क्रूरता; श्रद्धा हत्याकांड पर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा

Published on

भोपाल,

श्रद्धा मर्डर केस अभी भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. दिल दहला देने वाले इस मामले से पूरा देश सकते में है. इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है. इस कड़ी में मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भी बयान आया है. जिसमें उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए लड़कियों को जागरूक करने की बात कही है.

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि एक लड़की श्रद्धा, जिसके 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे और उसे एक-एक कर फेंका, वह एक योजना के तहत है. लव जिहाद का हमारे समाज में जहर फैल रहा है, वह देश के लिए एक कलंक है. इसको मिटाना और जागरूक करना, हम सबकी ज़िम्मेदारी है. क्योंकि हिन्दू कभी ऐसा नहीं करता है. इतनी विभत्स हत्या, इतनी नृशंसता, इतनी क्रूरता सिर्फ लव जिहाद वाले ही कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों के अंदर मे यह चीज जगानी पड़ेगी की, आप हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो. लव कुछ नहीं होता है. लव तो अब जिहाद हो चुका है. पहले प्रेम होता था. प्रेम का मतलब समर्पण होता है. हम सन्यासी एक बात कहते हैं, हमारा जीवन इस प्रकार का हो जाता है कि जब हम प्रेम करते हैं तो अटूट प्रेम करते हैं और प्रभु को समर्पित हो जाते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रेम की परिभाषा को लव कर दिया है और लव के आगे इसमें जिहाद जोड़ दिया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जिस तरह इसके पक्ष में बयान दिया है, यह उस लड़की का अपमान किया है. लव जिहाद के चक्कर में पड़कर लड़कियां शादी करती हैं, उन पर अत्याचार होते हैं. विवाह कर कई बार उन्हें बेच दिया जाता है, मार दिया जाता है. जो बच जाती हैं, भाग आती हैं वह जिंदगी भर रोती हैं, जो नहीं बच पाती वह अपने 35 और 100 टुकड़े करवा लेती हैं.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this