12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलशर्म आनी चाहिए भाई तुम्हें... BJP के पोस्टर में टीम इंडिया की...

शर्म आनी चाहिए भाई तुम्हें… BJP के पोस्टर में टीम इंडिया की जर्सी में रविंद्र जडेजा, देखते ही भड़क गए फैंस

Published on

जामनगर (गुजरात)

भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भले ही इंजर्ड होने के चलते मैदान से दूर हो, लेकिन राजनीति के अखाड़े में उनकी जोर-आजमाइश जारी है। पत्नी रीवाबा जडेजा गुजरात व‍िधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी की प्रत्याशी हैं और जामनगर सीट से दावेदारी ठोक रहीं हैं। पत्नी के चुनाव प्रचार में रविंद्र जडेजा जमकर प्रचार कर रहे हैं। रोड शो कर रहे हैं। लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में छपे उनके एक पोस्टर से सूबे समेत पूरे देश में जमकर बवाल मचा हुआ है।

दरअसल, बीते बुधवार यानि 23 नवंबर को रिवाबा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रोड शो की जानकारी के साथ एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटोज भी मौजूद थी, लेकिन इस पोस्टर पर सबसे बड़ी तस्वीर इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने रविंद्र जडेजा की लगी हुई थी। यही सारे विवाद की जड़ है। क्रिकेट फैंस में भारी आक्रोश है। फैंस का मानना है कि यह भारतीय टीम का अपमान है।

इससे पहले रिवाबा ने बीते हफ्ते चुनाव प्रचार के दौरान रविंद्र जडेजा को ‘बूस्टर डोज’ बताया था। जिन्होंने उनके राजनीतिक जीवन में हमेशा उनका साथ दिया है। रिवाबा ने ये जवाब तब दिया था, जब उनसे पूछा गया था कि क्या क्रिकेटर रविंद्र राजनीतिक करियर में उनका सपोर्ट करते हैं, इस पर उन्होंने कहा था कि वह उनके जीवन में एक ‘बूस्टर डोज’ की तरह हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...