8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यश्रद्धा के 35 नहीं 36 टुकड़े करता, आफताब को सही बताने वाला...

श्रद्धा के 35 नहीं 36 टुकड़े करता, आफताब को सही बताने वाला गिरफ्तार, राशिद नहीं विकास ये असली नाम

Published on

बुलंदशहर

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड मामले में 35 की जगह 36 टुकड़े करने की बात कह कर आफताब का समर्थन करने वाले विकास को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शख्स ने श्रद्धा के हत्यारे आफताब का समर्थन करते हुए 35 की जगह 36 टुकड़े करने की बात कही थी। श्रद्धा हत्याकांड मामले में एक यूट्यूब चैनल को एक आरोपी ने इंटरव्यू दिया, जिसमें उसने आरोपी का समर्थन किया। इंटरव्यू का वीडियो आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने खुद का नाम राशिद बताया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि युवक बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे का रहने वाला है, जिसका नाम विकास है और उसने नाम बदलकर यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पकड़े गए आरोपी विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मैंने इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा कि असली नाम बताऊं या नकली तो मैंने अपना नाम विकास बताया तो सब लोग हंसने लगे। इसके बाद मैंने अपना नाम विकास की जगह राशिद बता दिया। मैं मजदूरी का काम करता हूं और जामा मस्जिद के पास मुझे सब राशिद कहते हैं।

श्रद्धा मर्डर केस को सही बताने वाले विकास पर कई केस दर्ज
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद सिकंदराबाद पुलिस और अन्य टीमों को लगाया गया था। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अपराधी किस्म का युवक है। विकास के खिलाफ बुलंदशहर और नोएडा में कई मुकदमे दर्ज हैं। विकास पर चोरी और अवैध हथियार रखने के केस भी दर्ज हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this