27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़सुन्दरकांड पाठ, आतिशबाजी और गुब्बारे छोड़कर होगा भोजपाल महोत्सव मेले का शुभारंभ

सुन्दरकांड पाठ, आतिशबाजी और गुब्बारे छोड़कर होगा भोजपाल महोत्सव मेले का शुभारंभ

Published on

भोपाल

 राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले भोजपाल मेला महोत्सव का शुभारंभ 28 नवम्बर को सुंदरकांड पाठ, भव्य आतिशबाजी के साथ शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधियों द्वारा गुब्बारे छोडकऱ होगा। 35 दिनों तक चलने वाला यह मेला बीते 7 सालों से शहरवासियों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन के माध्यम से जोडऩे का काम करता आ रहा है। मेले में आने वाले विभिन्न प्रदेशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति से राजधानीवासियों को रूबरू कराएंगे।

अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला लगाने का मुख्य उद्ेश्य सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करना, समाज की उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना, महिला उद्यमियों, व्यवसाइयों को स्थान उपलब्ध कराना, पारिवारिक महोत्सव में मनोरंजन के साथ विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को उपलब्ध कराना है। साथ ही कलाशिल्प, हस्तशिल्प, लोकनृत्य, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कलाकारों का मंच और नागरिकों को मनोरंजन उपलब्ध कराना है।

बीएसएफ आधुनिक हथियारों की लगाएगा प्रदर्शनी
इस बार मेले में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा। इसमें टे्रडिशनल भूत बंगला लोगों में रोमांच भरेगा, तो चलता फिरता डायनासोर, अफ्रीकन कलाकारों के साथ ग्रेट जैमिनी सर्कस के कलाकार राजधानीवासियों का मनोरंजन कराएंगे। अलग-अलग 10 बड़े शहरों के बैंड की प्रस्तुति के साथ ही बीएसएफ द्वारा मेले में विभिन्न तरह के आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मेले में 400 से ज्यादा दुकानें होंगी
12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में विभिन्न प्रकार की 400 से ज्यादा दुकानें होंगी। प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हेन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े, आकर्षक एवं मनोरंजक झूले, खेलकूद के स्टॉल आदि महोत्सव के आकर्षक होंगे।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...