27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रहा...

बैटरी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रहा भेल

Published on

भोपाल

भेल नवीकरणीय ऊर्जा के लिए बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे ऊर्जा क्षेत्र पर काम कर रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए एक अलग बिजनेस वर्टिकल बनाएगा। यह उत्सर्जन नियंत्रण का समाधान करने के साथ ही वंदे भारत, मेट्रो रेल परियोजनाओं, मोनोरेल, मैग्लेव, बैटरी और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले लोकोमोटिव, हाई-स्पीड रेल और सिग्नलिंग जैसी रेल परियोजनाओं में काम आएगा। फ्लोटिंग सोलर सेगमेंट में सबसे बड़ा ईपीसी प्लेयर है।

भेल ने एनटीपीसी रामागुंडम के 80 मेगावाट के फ्लोटिंग सौर एसपीवी संयंत्र को चालू किया है। अब भेल हाइड्रोजन इकॉनमी और बैटरी एनर्जी सिस्टम में भी काम कर रहा है। साथ ही सौर-आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशनों और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों सहित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों के लिए भी काम कर रहा है। भेल थर्मल, गैस, हाइड्रो और परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं को क्रियान्वित करने की क्षमताओं के साथ बिजली संयंत्र उपकरण का निर्माण करता है अब रक्षा, एयरोस्पेस, परिवहन, ऊर्जा भंडारण, ई-गतिशीलता के लिए भी उपकरण बना रहा है।
——————————————
भेल में मिनी जेसीएम की बैठक
भोपाल।शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर भेल की स्थानीय प्रबंधन ने मिनी जेसीएम की बैठक आयोजित की । बैठक मेें भेल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम और प्रतिनिधि यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में 2022 से 2027 के स्टेटरजिक प्लान पर बातचीत की तो दूसरी और यूनियन प्रतिनिधियों ने भेल भोपाल की इन्सेंटिव इन्सलरी को तत्काल लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाया साथ ही एसआईपी, पीपी बोनस के भुगतान करने की मांग भी दोहराई । बैठक में इंटक को छोड़कर प्रमुख रूप से बीएमएस,एचएमएस,ऐबू एवं सीटू यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे।
——————————————
आनंद नगर से निकाली भारत जोड़ो उपयात्रा
भोपाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में जिला भोपाल के भारत जोड़ो यात्रा समन्वयक रविन्द्र साहू (झूमरवाला) ने भोपाल से आगर मालवा तक नौ दिवसीय भारत जोड़ो पैदल उपयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ आनंद नगर, श्रीराम मंदिर से सुबह 8 बजे किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
———————————–
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
भोपाल। भेल क्षेत्र के बागसेवनिया स्थित शंकराचार्य नगर में विदुषी फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें शुगर, थायराइड और कोलेस्ट्रॉल के टेस्ट नि:शुल्क किए गए। स्वास्थ्य शिविरि में बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासियों ने अपनी जांच कराई। कार्यक्रम में विदुषी फाउंडेशन की अध्यक्ष वीनू सोलंकी, शंकरचार्य होम्स कॉलोनी की रेनू राजपूत, ज्योति यदुवंशी, अर्पिता राय, सरिता धोते, संध्या चिरामन, अंजू श्रीवास्तव, भाविका और आशा गंगराड़े मौजूद रहीं।
————————————-
बरखेड़ा में श्रीमद् भागवत हरि कथा
भोपाल। श्रमश्री सेवा संस्था समिति के तत्वावधान में बरखेड़ा रामलीला ग्राउंड पर श्रीमद्भागवत हरि कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्यश्री मनोज अवस्थी के मुखारविंदु से 23 से 29 दिसम्बर तक की जाएगी। कथा की तैयारियों को लेकर 27 नवम्बर को कथा स्थल पर सुबह 11 बजे बैठक की जाएगी। कथा आयोजन के लिए गुरुवार को बरखेड़ा में समिति सदस्यों द्वारा बैठक कर विचार-विमर्श किया गया।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...